फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   University's cricket team defeated SGBU by seven wickets in All India VC Cup.

Mahendragarh-Narnaul News: ऑल इंडिया वीसी कप में हकेंवि की क्रिकेट टीम ने एसजीबीयू को सात विकेट से हराया

Wed, 03 Jan 2024 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 03 Jan 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
University's cricket team defeated SGBU by seven wickets in All India VC Cup.
महेंद्रगढ़। नागपुर विश्वविद्यालय में खेले जा रहे 19वें आल इंडिया वीसी कप-2023 के लीग मैच में हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ की क्रिकेट टीम ने संत गाडगे बाबा अमरावती विश्वविद्यालय (एसजीबीयू) को 7 विकेट से हराया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने विश्वविद्यालय की क्रिकेट टीम के शानदार प्रदर्शन पर हर्ष व्यक्त किया। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय अध्ययन, अध्यापन, शोध, नवाचार, कौशल विकास के साथ-साथ खेलों के क्षेत्र में भी लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है।
विज्ञापन

कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने भी टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर टीम की सराहाना की। हकेंवि क्रिकेट टीम के कप्तान डॉ. जितेंद्र सैनी ने बताया कि ऑल इंडिया वीसी कप देश के शैक्षणिक संस्थानों के स्टॉफ के बीच खेले जाने वाले क्रिकेट के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट्स में से एक है। इस वर्ष इस टूर्नामेंट में देशभर के विश्वविद्यालयों की 30 टीमें प्रतिभागिता कर रही हैं। डॉ. सैनी ने बताया कि एसजीबीयू की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.2 ओवरों में 108 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। हकेंवि की टीम ने 14.1 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। हकेंवि की टीम की ओर संजीव ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 3.2 ओवरों में 3 विकेट हासिल किए तथा 1 कैच भी पकड़ा साथ उन्होंने 18 रन भी बनाए। उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय की ओर से डॉ. शाहजहां ने 33 तथा विकास सिवाच ने 32 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं रामवीर गुर्जर ने 4 ओवरों में 20 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इस तरह हकेंवि की टीम ने यह मैच सात विकेट से जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed