फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Unique combination of science and poetry seen in Kavi Sammelan

Mahendragarh-Narnaul News: कवि सम्मेलन में दिखा विज्ञान और कविता का अद्वितीय संयोजन

Fri, 27 Sep 2024 05:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 27 Sep 2024 05:32 PM IST
विज्ञापन
Unique combination of science and poetry seen in Kavi Sammelan
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) महेंद्रगढ़ के वेगश्री (वेदिक गणित शोध रीति) प्रकोष्ठ द्वारा विज्ञानिका नामक वैज्ञानिक कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

आयोजन में प्रसिद्ध कवि सुरेश नीरव, यशपाल सिंह, पंकज प्रसून, मधु मिश्रा, डाॅ. ऋतुबाला ने शिरकत की। कवि सम्मेलन में विज्ञान और कविता का अद्वितीय संयोजन देखने को मिला। कविताओं में अंतरिक्ष, समय, पर्यावरण और प्रौद्योगिकी, गणित जैसे विषयों को व्यापक रूप से प्रदर्शित किया गया। कवि सम्मेलन में विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि विज्ञानिका विज्ञान और कला के बीच की खाई को पाटने वाली एक अनोखी पहल है। विश्वविद्यालय की समकुलपति प्रो. सुषमा यादव ने कहा कि ऐसे प्रतिष्ठित कवियों की मेजबानी करना हमारे लिए हर्ष की बात है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं भी दी। कवि सम्मेलन में विज्ञान और कविता का अद्वितीय संयोजन भी दिखा।
विज्ञापन

कार्यक्रम की संयोजक डॉ. ऋतु बाला ने वेगश्री के उद्देश्यों से प्रतिभागियों को अवगत कराया और भारतीय ज्ञान परंपरा का परिचय अपनी कविता के माध्यम से दिया। आयोजन में उपस्थित कवि यशपाल सिंह ने विभिन्न रसायनों से लिप्त कविताओं की शानदार प्रस्तुतियां दी। कवियित्री मधु शर्मा ने गायन शैली में पर्यावरण और सेहत पर श्रंगार रस कविताएं पढ़ी। इसी क्रम में वरिष्ठ कवि सुरेश नीरव ने विज्ञान के साथ हास्य रस को जोड़ वैज्ञानिक तथ्यों को प्रस्तुत कर सबका मन गुदगुदाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed