फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Unhani's team won a prize of one lakh rupees in the four-day football competition.

Mahendragarh-Narnaul News: चार दिवसीय फुटबाॅल प्रतियोगिता में उन्हाणी की टीम ने जीता एक लाख का इनाम

Tue, 27 Jan 2026 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jan 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Unhani's team won a prize of one lakh rupees in the four-day football competition.
फोटो संख्या:64 उन्हाणी में फुटबाल मैच के दौरान ​खिलाड़ी। संवाद
कनीना। नेताजी मेमोरियल क्लब कनीना की ओर आयोजित चार दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन किया गया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन छह मुकाबले खेले गए जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में गांव उन्हाणी की टीम विजेता रही। विजेता टीम को एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार व ट्रॉफी प्राप्त की। अंतिम दिन खेले गए मुकाबलों में पहला मैच नाइजीरिया व नेताजी क्लब कनीना-बी के बीच हुआ जिसमें नाइजीरिया की टीम ने 3-1 से जीत हासिल की।
विज्ञापन

दूसरे मैच में नाइजीरिया व उन्हाणी की टीम आमने-सामने रही जिसमें उन्हानी की टीम 2-1 से विजेता बनी। तीसरा मुकाबला नेताजी मेमोरियल क्लब-ए व धनौंदा के बीच खेला गया जिसमें धनौंदा की टीम ने 2-1 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथा मैच आकाश फार्मेसी व उन्हानी के बीच हुआ जिसमें एक बार फिर उन्हानी की टीम 2-1 से विजयी रही। सेमीफाइनल मुकाबला नाइजीरिया व धनौंदा के बीच खेला गया जिसमें धनौंदा की टीम ने 3-2 से जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया।
फाइनल मुकाबला उन्हाणी व उन्हाणी मोलड़ टीम के बीच खेला गया जिसमें उन्हानी मोलड़ टीम ने 2-1 से जीत दर्ज कर ट्राॅफी पर कब्जा किया।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली उन्हाणी मोलड़ टीम को एक लाख रुपये नकद व ट्रॉफी प्रदान की गई। द्वितीय स्थान पर रही उन्हाणी-बी टीम को 71 हजार रुपये, तृतीय स्थान पर रही आरडीएस कनीना की टीम को 11 हजार रुपये व चतुर्थ स्थान पर रही डीएफसी धनौंदा की टीम को भी 11 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।

चार दिवसीय खेल आयोजन में नवीन कुमार, अमित कुमार नंबरदार, भूपेंद्र उर्फ भोपी, देवेंद्र कुमार, सूबे सिंह का विशेष योगदान रहा। हरीश कानीनवाल, दीपक चौधरी, मनीष यादव , मुकेश नंबरदार बबलू चौधरी ने आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed