फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Uncontrolled Scorpio collided with a tree, one dead, three injured

Mahendragarh-Narnaul News: पेड़ से टकराई अनियंत्रित स्कार्पियो, एक की मौत, तीन घायल

Sun, 11 May 2025 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 11 May 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled Scorpio collided with a tree, one dead, three injured
फोटो संख्या:72- सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त गाड़ी--संवाद
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ से सतनाली मार्ग पर गांव खातोद से खातोदड़ा के बीच स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए।
विज्ञापन

शनिवार शाम करीब चार बजे चार युवक स्कार्पियो में सवार होकर गांव बलाना स्थित एक निजी कालेज में परीक्षा देकर महेंद्रगढ़ की ओर आ रहे थे। एक स्कॉर्पियो गाड़ी (अप्लाइड फॉर) गांव खातोदड़ा के नजदीक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। गाड़ी में सवार नितिन पुत्र सोमवीर उम्र 20 वर्ष जाति जाट निवासी पचगांव जिला चरखी दादरी, यश पुत्र जितेंद्र निवासी जूई जिला चरखी दादरी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

वहीं 20 वर्षीय संजीव पुत्र विजेंद्र निवासी बाढडा जिला चरखी दादरी, 20 वर्षीय अंकित पुत्र राजपाल निवासी पिचौपा खुर्द जिला चरखी दादरी घायल हो गए। सभी को राव तुलाराम चौक के नजदीक एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने नितिन को मृत घोषित कर दिया। यश को गंभीर चोटें होने के कारण हायर सेंटर का रेफर कर दिया गया। इसे जयपुर ले जाया गया, जबकि संजीव व अंकित का उपचार महेंद्रगढ़ के निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
- पुलिस को सूचना मिली थी कि खातोदड़ा के नजदीक सड़क दुर्घटना हो गई है। इस पर टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। एक युवक की मौत हो गई है। तीन घायल हो गए। - निरीक्षक मुकेश कुमार, सदर थाना प्रभारी महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed