फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Umakant Chakkar got shaved for the fourth time due to corruption in the city council

Mahendragarh-Narnaul News: नप में फैले भ्रष्टाचार को लेकर उमाकांत छक्कड़ ने चौथी बार करवाया मुंडन

Sun, 02 Apr 2023 10:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 02 Apr 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
Umakant Chakkar got shaved for the fourth time due to corruption in the city council
नगर परिषद में भ्रष्टाचार को लेकर आजाद चौक पर मुंडन करवाते उमाकांत छक्कड़।
नारनौल। वतन बचाओ मंच के उमाकांत छक्कड़ ने नगर परिषद में फैले भ्रष्टाचार को लेकर रविवार को चौथी बार आजाद चौक पर मुंडन करवाया। इस मौके पर पूर्व सैनिक सरदार प्रताप सिंह ने छक्कड़ को जनेऊ पहनाया।
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिक मामन चंद गुप्ता ने छक्कड़ के हाथ पर घड़ी बांधी। छक्कड़ ने कहा कि वतन बचाओ मंच चार महीने से भी अधिक समय से नगर परिषद में फैले भ्रष्टाचार को लेकर संघर्षरत हैं। वह प्रशासन से लेकर मंत्रियों तक इस बारे में शिकायत दे चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है जबकि सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है। इस प्रकार की जीरो टॉलरेंस की नीति केवल दिखावा साबित हो रही है। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व सैनिक सरदार जोगा सिंह, राकेश चौहान, मनोज छक्कड़, सुरेश शर्मा, हनुस कुमार, मनोज शर्मा, जोगेंद्र कुमार, नरेंद्र जांगिड़, हर्ष सैनी, विशाल सोनी, दुष्यंत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed