फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   UG PG exams in IGU colleges from December 2

Mahendragarh-Narnaul News: आईजीयू के कॉलेजों में यूजी पीजी की परीक्षाएं 2 दिसंबर से

Sat, 29 Nov 2025 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
UG PG exams in IGU colleges from December 2
फोटो-55 सतनाली ​​​स्थित राजकीय महाविद्यालय। संवाद
महेंद्रगढ़। शहर में इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय से संबंधित सभी निजी और राजकीय महाविद्यालयों में यूजी और पीजी की परीक्षाएं 11 दिसंबर से शुरू हो रही हैं। जिले के 13 राजकीय कॉलेज आईजीयू से अनुबंधित हैं और सभी अब परीक्षा के लिए कमेटी गठित करने की तैयार चल रही है।
विज्ञापन

जिले के 10 हजार से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
फिलहाल प्रदेश भर में विवि की ओर से यूजी और पीजी परीक्षाओं के लिए डेटशीट जारी की गई है। हाल ही में सभी महाविद्यलयों में टेस्ट और असाइनमेंट की प्रक्रिया संपन्न हुई हैं। अब विवि की ओर से 11 दिसंबर से परीक्षाओं की घोषणा की गई है।
विज्ञापन

इसमें यूजी के पहले, तीसरे और पांचवें समेस्टर के विद्यार्थी परीक्षा दे पाएंगे जबकि पीजी के पहले और तीसरे समेस्टर के विद्यार्थी परीक्षा दे पाएंगे। सभी कॉलेजों में परीक्षा के लिए कमेटी गठित की जाएगी व अब परीक्षा के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेजों में 11 दिसंबर से पहले परीक्षा के लिए कक्षों की व्यवस्था और उनमें विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। शनिवार को महाविद्यालयों के प्राचार्यों से बातचीत की गई। इसमें उन्होंने परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी दी।

परीक्षाएं 11 दिसंबर से शुरू होकर 10 जनवरी 2026 तक चलेंगी। परीक्षा के लिए अनुक्रमांक बोर्ड, परीक्षा खंडों की सूचना आदि लिखे जाएंगे। इस दौरान विवि की ओर से उड़नदस्ते के लिए टीमें गठित की जाएंगी और कॉलेजों में भेजा जाएगा। प्राचार्यों की ओर से नकलरहित परीक्षा कराने के लिए पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed