फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Tyre of a roadways bus coming from Khatu Shyam to Narnaul came out, major accident averted; passengers safe

Haryana: खाटू श्याम से नारनौल आ रही रोडवेज बस का टायर निकला, बड़ा हादसा टला; यात्री सुरक्षित

Sun, 09 Mar 2025 11:35 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 09 Mar 2025 11:35 AM IST
सार

रोडवेज विभाग द्वारा खाटू श्याम मेले के लिए शुक्रवार और शनिवार को कुल 33 बसों का संचालन किया गया था। शुक्रवार को 10 बसें भेजी गई थी, जबकि शनिवार को 23 बसें खाटू श्याम के लिए रवाना हुई थी। वापसी के दौरान यह घटना घटी।

विज्ञापन
Tyre of a roadways bus coming from Khatu Shyam to Narnaul came out, major accident averted; passengers safe
रोडवेज बस - फोटो : संवाद

विस्तार

खाटू श्याम मेले से नारनौल आ रही रोडवेज बस के साथ शनिवार रात बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बस जब पाटन के समीप पहुंची तो अचानक बस का एक टायर निकल गया और दूसरा टायर फट गया। इससे बस का संतुलन बिगड़ गया और यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि, चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बच गया और सभी यात्री सुरक्षित हैं।

विज्ञापन


घटना के दौरान मची अफरा-तफरी
घटना रात करीब सवा आठ बजे की बताई जा रही है, जब खाटू श्याम मेले से लौट रही रोडवेज बस पाटन के पास पहुंची। अचानक बस का एक टायर निकल गया और दूसरा फट गया। इससे बस का संतुलन बिगड़ गया और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। चालक ने सूझबूझ से बस को नियंत्रित कर लिया और किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन


दूसरी बस भेजकर यात्रियों को पहुंचाया गया गंतव्य तक
घटना की सूचना मिलते ही रोडवेज विभाग ने तुरंत दूसरी बस भेजकर यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था की। हालांकि, यात्रियों को कुछ समय के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा, लेकिन राहत की बात यह रही कि कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाटू श्याम मेले के लिए भेजी गई थी बसें
जानकारी के अनुसार, रोडवेज विभाग द्वारा खाटू श्याम मेले के लिए शुक्रवार और शनिवार को कुल 33 बसों का संचालन किया गया था। शुक्रवार को 10 बसें भेजी गई थी, जबकि शनिवार को 23 बसें खाटू श्याम के लिए रवाना हुई थी। वापसी के दौरान यह घटना घटी।

सीआई ने दी जानकारी
इस संबंध में नारनौल डिपो के सीआई सतीश कुमार ने बताया कि, "**शनिवार रात खाटू श्याम से लौटते समय बस का टायर निकल गया और दूसरा टायर फट गया। हालांकि, चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बच गया और सभी यात्री सुरक्षित हैं। विभाग द्वारा तुरंत दूसरी बस भेजकर यात्रियों को उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचा दिया गया।"

यात्रियों ने चालक की सूझबूझ को सराहा
यात्रियों ने बस चालक की सूझबूझ और धैर्य की सराहना की, जिसकी वजह से बड़ा हादसा टल गया। यात्रियों ने कहा कि यदि चालक समय रहते बस पर नियंत्रण नहीं करता तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद यात्री दूसरी बस से सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंच गए।


विभाग करेगा बस का निरीक्षण
रोडवेज विभाग ने कहा कि वे घटना की जांच करेंगे और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि आगे से बसों के टायर और अन्य तकनीकी चीजों की पूरी तरह जांच के बाद ही उन्हें यात्रा के लिए रवाना किया जाए। ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों से बचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed