फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two youths who were hoisting the tricolor in Mahendragarh got electrocuted and got burnt.

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ में तिरंगा लगा रहे दो युवक करंट की चपेट में आए, झुलसे

Thu, 15 Aug 2024 02:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 15 Aug 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Two youths who were hoisting the tricolor in Mahendragarh got electrocuted and got burnt.
महेंद्रगढ़। अगिहार गांव में आजाद हिंद फौज के सिपाही के स्मारक स्थल पर तिरंगा लगा रहे दो युवक करंट की चपेट में आने से झुलस गए। दोनों को महेंद्रगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार शाम छह बजे अमित पुत्र राजपाल व सुनील पुत्र नरेश गांव अगिहार में मंदिर के नजदीक स्थित आजाद हिंदी फौज के सिपाही रहे ठाकुर उमराव सिंह उर्फ आजाद के स्मारक स्थल पर लगे 15 फीट ऊंचे पोल पर तिरंगा बदल रहे थे। दोनों युवा लौहे के पोल को नीचे उतार रहे थे। इस दौरान ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट के तार से पोल छू गया। लोहे के पोल में करंट आने से अमित व सुनील झुलस गए। वहां पर सहयोग कर रहे अनिल सिंह गौड़ व विकास कुमार व अन्य ग्रामीणों ने लकड़ी के सहारे दोनों को पोल से दूर किया। लेकिन, तब तक दोनों बुरी तरह झुलस गए थे। निजी अस्पताल में दोनों को भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed