{"_id":"674236df14c7484cd9012526","slug":"two-youths-scuffle-with-hakenvis-assistant-teacher-case-registered-narnol-news-c-203-1-sroh1010-113435-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि के सहायक आचार्य के साथ दो युवकों ने की हाथापाई, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि के सहायक आचार्य के साथ दो युवकों ने की हाथापाई, मामला दर्ज
Sun, 24 Nov 2024 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 24 Nov 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। दो युवकों ने हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के इतिहास और पुरात्तव विभाग के सहायक आचार्य के साथ हाथापाई की है। सदर थाना पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में आचार्य डॉ. केआर पलसानियां ने बताया कि वह 22 नवंबर को शाम के करीब 9:30 बजे जलपान गृह में सामान खरीदने गए थे। वहां पर छात्र सिद्धार्थ एवं विकास यादव शराब के नशे में थे और जलपान गृह को बंद करवा रहे थे। वहां पर लड़कियों से बदतमीजी की और गाली गलौज शुरू कर दी। जब उसने उनको रोका तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी।
छात्र रमाकांत बीच बचाव करने आया तो उससे भी उन्होंने हाथापाई की और उसे जातिसूचक शब्द कहे। झगड़े का शोर सुनकर विद्यार्थी इकट्ठे हो गए और इसकी सूचना कुलपति को दी गई। उसने फिर 112 नंबर डायल पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। सहायक आचार्य ने पुलिस को दोनों को पकड़कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद