फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two youths ransacked the shop, arrested the accused

दुकान पर दो युवकों ने की तोड़फोड़, आरोपियों को किया गिरफ्तार

Tue, 22 Mar 2022 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Two youths ransacked the shop, arrested the accused
बीती रात करीब सात बजे नांगल चौधरी बस अड्डे पर बैजनाथ कॉम्प्लैक्स में स्थित एक कपड़े की दुकान पर दो युवकों ने तोडफोड़ की। वहीं दुकानदार को भी कुछ चोट लगी है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तोड़फोड़ करने के आरोप में नामजद दोनों युवकों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

पीड़ित दुकानदार बाबूलाल बंसल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी नांगल चौधरी बस अड्डे पर बैजनाथ कॉम्प्लेक्स में पंकज रेडिमेड जरनल स्टोर नाम से दुकान है। उन्होंने बताया कि दो-तीन दिन पहले मोहनपुर निवासी संजय और अमित दुकान पर कुछ सामान खरीदने आए थे। सामान खरीदने के बाद रुपये मांगने पर बहस हो गई। जिसके बाद दोनों वहां से चले गए लेकिन सोमवार को दोबारा शाम करीब 7 बजे दोनो युवक दुकान पर आए और बिना किसी कारण के मारपीट करने लगे और दुकान का सामान और काउंटर के शीशे तोड़ दिए। जिसमें उसको भी चोट लगी हैं। बाबूलाल ने इसकी सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस के पंहुचने से पहले दोनों युवक वहां से फरार हो गये। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया और त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद दोनों युवकों को रात को ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सोमवार शाम को करीब 7 बजे बस अड्डे पर एक रेडिमेड की दुकान पर 2 युवकों द्वारा तोड़फोड़ करने की सूचना मिली। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी लेकर कार्रवाई करते हुए नामजद दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। जिन पर मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एसआई रणबीर सिंह, जांच अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed