{"_id":"610d6cb58ebc3e88de638244","slug":"two-youths-died-due-to-drowning-in-the-canal-narnol-news-rtk6201893140","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में डूबने से दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में डूबने से दो युवकों की मौत
विज्ञापन
नारनौल। नीरपुर के पास से गुजर रही नहर में नहा रहे दो युवक डूब गए। जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को नीरपुर के पास से गुजर रही नहर में डूबने से करनाल जिले के गांव बयाना निवासी दीपक (20) व विशाल (19) की मौत हो गई। दोनों युवक निर्माणाधीन चंडीगढ़ हाइवे पर मजदूरी का कार्य करते थे। शुक्रवार को गर्मी के मौसम को देखते हुए हाइवे के पास से गुजर रही नहर में नहाने के लिए गए थे।
तैरना नहीं आने के कारण युवक डूबने लगा तो दूसरा युवक ने उसे बचाने के लिए नहर में कूद गया। इससे दोनों की मौत हो गई। परिजनों के नहीं पहुंचने के कारण पुलिस ने शवों को डेड हाउस में रखवाया है। परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई करते हुए शवों को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।