फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two workers handedly broke Thursday night

दो मजदूरों ने तोड़ा वीरवार रात को दम

Sat, 04 Jun 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sat, 04 Jun 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Two workers handedly broke Thursday night
a
नारनौल। वीरवार रात को यहां के मुख्य बाजार स्थित एक दुकान का छज्जा गिरने से हुए हादसे में मरने वालों की संख्या तीन तक पहुंच गई है, जबकि दो घायल मजदूरों का पीजीआई रोहतक में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद वीरवार रात को ही डीसी संजीव वर्मा, एडीसी आरएस वर्मा तथा नप ईओ बीएन भारती ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इस बारे में डीसी ने ईओ को मामले की पूरी जांच करने के आदेश दिए हैं। वहीं मृतकों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर शुक्रवार को मजदूर संगठनों ने प्रदर्शन कर एडीसी को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात को करीब सवा आठ बजे शहर के मुख्य बाजार में राम रेडीमेड के सामने तोड़ी जा रही दुकान के साथ लगती एक दुकान का छज्जा गिर गया था। उस समय उस छज्जे पर पांच मजदूर चढ़े हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार छज्जा गिरने लगा तो कई मजदूरों ने छलांग लगा दी। जिससे वे वहां से जा रहे बिजली की तारों की चपेट में भी आ गए। हादसे के बाद सभी मजदूरों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया था। जहां से सभी को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक के लिए रेफर कर दिया गया था। जिसके बाद रास्ते में यहां के गांव ताजीपुर निवासी प्रदीप की मौत हो गई थी। वहीं दो अन्य मजदूरों मध्यप्रदेश के जमुनादास व रामदास ने भी थोड़ा आगे चलकर दम तोड़ दिया। जिनको पोस्टमार्टम के लिए वापस नागरिक अस्पताल लाया गया। शुक्रवार सुबह सभी मृतकों का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिए गए। 
विज्ञापन

-हादसे के बाद उपायुक्त पहुंचे अस्पताल
हादसे के बाद उपायुक्त संजीव कुमार अस्पताल पहुंचे। वहां पर उन्होंने इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। जिसके बाद उन्होंने वहां मौजूद ईओ को मामले की जांच करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दिन होता तो कई जा सकती थी जाने
जिस जगह दुकान को तोडने का कार्य चल रहा था वह जगह शहर का मुख्य बाजांर है। जहां पर दिन के समय लोगों की काफी भीड़ रहती है। हादसा रात को करीब सवा आठ बजे होने के कारण बाजार में ज्यादा गहमागहमी नहीं थी। गनीमत यह भी रही कि उस वक्त छज्जे के नीचे कोई अन्य लोग भी नहीं थे। 
-भवन निर्माण यूनियन ने किया प्रदर्शन
वहीं शुक्रवार सुबह भवन निर्माण कामगार ेनियन के आह्वान पर मजदूरों की एक बैठक चितवन वाटिका में यूनियन के प्रधान महावीर सिंह की अध्यक्षता में हुई। 
बैठक में वीरवार को निर्माणाधीन दुकान में काम करते हुए छज्जा गिरने से पांच मजदूर दब जाने के कारण तीन मजदूरों की मौत पर उचित मुआवजा दिए जाने व घायल मजदूरों का इलाज सरकारी खर्चे पर करवाने की मांग की। उक्त मांग लेकर मजदूरों ने अतिरिक्त उपायुक्त आरएस वर्मा को ज्ञापन सौंपा।

- रेडक्रास कराएगा घायलों का इलाज 
इस मौके पर मजदूरों से अतिरिक्त उपायुक्त आरएस वर्मा ने बात की और विश्वास दिलवाया कि घायल मजदूरों के इलाज के लिए रेडक्रास सचिव की जिम्मेदारी लगाई गई है। वहीं इलाज पर होने वाले खर्च में मजदूर परिवारों का सहयोग किया जाएगा। सारा खर्च सरकार व रेडक्रास सोसायटी उठाएगी। श्रम कल्याण बोर्ड के द्वारा एक-एक लाख रुपए सोमवार तक दे दिए जाएंगे। बाकी पांच लाख रुपये के मुआवजे की मांग के लिए सरकार व बोर्ड के अधिकारियों से बात की जाएगी। दोषी पाए गए व्यक्ति पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर रोहताश गोठवाल, हरीराम प्रधान, पवन कुमार, मंजीत सिंह, राधेश्याम, निर्मला, जवाहर, संतोष, बिल्लू, कृष्ण आदि अनेक लोग उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed