फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two trains will be cancelled on September 14 due to technical reasons at Khatipura station

Mahendragarh-Narnaul News: खातीपुरा स्टेशन पर तकनीकी से 14 सितंबर को दो ट्रेन रहेगी रद्द

Tue, 05 Aug 2025 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 05 Aug 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Two trains will be cancelled on September 14 due to technical reasons at Khatipura station
फोटो नंबर- 07नारनौल ​स्थित रेलवे स्टेशन और ट्रेन का इंतजार करते यात्री। संवाद
नारनौल। उत्तर पश्चिम रेलवे पर जयपुर मंडल के खातीपुरा स्टेशन यार्ड में तकनीकी कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन

इस दौरान जयुपर-रेवाड़ी-जयपुर 14 सितंबर को रद्द रहेगी। वहीं पांच ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है, जो नारनौल रेलवे स्टेशन से होकर गुजरेगी। 13 सितंबर को भुज-बरेली, काठगोदाम-जैसलमेर, वाराणसी-साबरमती और बाडमेर-जम्मूतवी व नई दिल्ली-अजमेर 14 सितंबर को नारनौल से गुजरेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 09635 जयपुर-रेवाड़ी और गाड़ी संख्या 09636 रेवाड़ी-जयपुर स्पेशल ट्रेन 14 सितंबर को रद्द रहेगी।


इन ट्रेनों का मार्ग परिविर्तित किया गया है। भुज-बरेली ट्रेन 13 सितंबर को भुज से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन निर्धारित मार्ग फुलेरा-जयपुर-अलवर-रेवाड़ी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा रींगस, नीम का थाना, नारनौल व अटेली स्टेशनों पर ठहराव करेगी। काठगोदाम-जैसलमेर ट्रेन 13 सितंबर को काठगोदाम से प्रस्थान करेगी। वह
विज्ञापन

नई दिल्ली-अजमेर ट्रेन 14 सितंबर को नई दिल्ली से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन निर्धारित मार्ग रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-जयपुर-फुलेरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा नारनौल व रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी-साबरमती ट्रेन जो 13 सितंबर को वाराणसी से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन निर्धारित मार्ग रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन नारनौल, नीम का थाना व रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी। बाड़मेर-जम्मूतवी ट्रेन 14 सितंबर को बाड़मेर से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन निर्धारित मार्ग फुलेरा-जयपुर-अलवर-रेवाड़ी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन रींगस, श्रीमाधोपुर, नीम का थाना, नारनौल व अटेली स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed