फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two students of HCWI got employment opportunity in Dubai

Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि के दो विद्यार्थियों को दुबई में मिला रोजगार अवसर

Sat, 20 Jun 2026 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Two students of HCWI got employment opportunity in Dubai
फोटो संख्या:53- सौरभ कुशवाहा
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के एमटेक (स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग) के दो विद्यार्थियों सौरभ कुशवाहा और तुषार कांत ने दुबई में रोजगार के अवसर प्राप्त कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर पूरे विश्वविद्यालय में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार, समकुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा और कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने दोनों छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कुलपति ने कहा कि यह चयन विश्वविद्यालय की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय पहचान और शैक्षणिक गुणवत्ता का प्रमाण है।
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष डॉ. भास्कर दास ने इसे विभाग की शैक्षणिक उत्कृष्टता और विद्यार्थियों के समग्र विकास का परिणाम बताया। वहीं अधिष्ठाता प्रो. विकास गर्ग ने कहा कि यह उपलब्धि शिक्षकों और छात्रों के संयुक्त प्रयासों का नतीजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट निदेशक डॉ. दिव्या ने बताया कि विश्वविद्यालय लगातार उद्योग जगत से समन्वय बनाकर छात्रों को बेहतर करियर अवसर प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि सतत प्रशिक्षण और कॅरियर मार्गदर्शन से विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी रोजगार मिल रहा है।

फोटो संख्या:53- सौरभ कुशवाहा

फोटो संख्या:53- सौरभ कुशवाहा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed