{"_id":"66b7ccb1cddad7ccec05e914","slug":"two-students-of-class-10th-who-went-to-take-bath-in-a-pond-died-by-drowning-narnol-news-c-196-1-nnl1004-114998-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: जोहड़ में नहाने उतरे दसवीं कक्षा के दो छात्रों की डूबने से माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: जोहड़ में नहाने उतरे दसवीं कक्षा के दो छात्रों की डूबने से माैत
Sun, 11 Aug 2024 01:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 11 Aug 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-14जोहड़ से बच्चों को निकालने के लिए लगी ग्रामीणों की भीड़।
नारनौल। नारनौल के अटेली क्षेत्र के गांव घड़ी (खारीवाडा) के जोहड़ में शनिवार को नहाने उतरे दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार की टीम, दमकल विभाग के कर्मी व ग्रामीण दोनों किशोरों को बाहर निकालने में जुट गए, लेकिन गोताखोरों के अभाव में काफी देर बाद एक किशोर का शव मिल सका। इसके बाद दूसरे किशोर का शव शाम करीब 4:30 बजे मिला। दोनों युवक दसवीं कक्षा के छात्र थे। प्रेमचंद राजकीय उच्च विद्यालय घड़ी में पढ़ता था, वहीं दूसरा युवक गौरव इंडस वैली दौंगड़ा अहीर में शिक्षा ग्रहण कर रहा था।
जानकारी के अनुसार, गांव घड़ी निवासी 15 वर्षीय गौरव व 16 वर्षीय प्रेमचंद गांव के ही जोहड़ में दोपहर करीब 1 बजे नहाने के लिए उतरे थे, लेकिन उनको क्या पता था कि यह पानी उन पर काल बनकर टूटेगा। बताया जा रहा है कि प्रेम प्रकाश को तैरना कम आता था, जब अधिक पानी के कारण वह डूबने लगा तो गौरव उसे बचाने के प्रयास कर रहा था, लेकिन दोनों ही पानी में डूब गए।
गांव के दो युवकों की मौत के कारण गांव में माहौल गमगीन बना हुआ है। बताया जा रहा है कि यह जोहड़ नहरी पानी से जुड़ा हुआ है, साथ ही बारिश के कारण पानी की गहराई करीब 20 से 25 फीट है। करीब 3 बजे प्रेम प्रकाश का शव निकाल लिया गया था, इसके बाद करीब 4:30 बजे गौरव का शव मिला। इन दोनों शवों को पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से नारनौल सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। एक ही गांव के दो किशोरों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। दो दिन पहले भी नारनौल में एक युवक की तालाब में नहाते समय डूबने से मौत हो गई थी, जिसका शव 14 घंटे बाद एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया था।