{"_id":"6a1c76ea10ad2782b10c8041","slug":"two-new-health-services-launched-at-civil-hospital-narnol-news-c-196-1-nnl1004-140593-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नागरिक अस्पताल में शुरू हुई दो नई स्वास्थ्य सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नागरिक अस्पताल में शुरू हुई दो नई स्वास्थ्य सेवाएं
विज्ञापन
नारनौल। नागरिक अस्पताल में स्वस्थ नारी स्वस्थ परिवार क्लिनिक व टेली ईसीजी सेवा भी चालू कर दी गई है। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि इस क्लिनिक में महिला रोग विशेषज्ञ, परामर्शदाता और जांच सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी जिससे महिलाओं को बार-बार अस्पताल के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
उन्होंने बताया कि स्वस्थ नारी स्वस्थ परिवार क्लिनिक में महिलाओं को एक ही जगह पर जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यहां गर्भावस्था, प्रजनन स्वास्थ्य, कैंसर स्क्रीनिंग, एनीमिया और कुपोषण जैसी समस्याओं की जांच और परामर्श निशुल्क मिलेगा।
इसके साथ ही टेली ईसीजी सेवा की शुरुआत भी की गई है। इस सेवा के तहत सीएचसी और पीएचसी स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। जरूरी उपकरणों को चालू करने के बाद यह सेवा अगले सप्ताह से आमजन के लिए पूरी तरह शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि इस सेवा से हृदय रोग के मरीजों की ईसीजी रिपोर्ट तुरंत बड़े अस्पतालों के विशेषज्ञ डॉक्टरों तक पहुंचाई जा सकेगी। ग्रामीण क्षेत्रों और आपात स्थिति में मरीज को रेफर किए बिना ही लगभग 5 मिनट में विशेषज्ञ की राय मिल सकेगी।