{"_id":"614a252c8ebc3e1e655c19da","slug":"two-more-accused-involved-in-youth-s-murder-case-arrested-narnol-news-rtk624725419","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या मामले में शामिल दो आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की हत्या मामले में शामिल दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
पकड़े गये हत्या के आरोपी।
- फोटो : Narnol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी में युवक की हत्या के मामले में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने नांगल चौधरी बहरोड़ रोड से सोमवार देर शाम को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने साजिशन एक युवक को चौधरी होटल पर ले जाकर धारदार हथियार स गला काटकर मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है जबकि दो को और गिरफ्तार कर लिया है। तीनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
नांगल चौधरी थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम बलवंत उर्फ बल्लू निवासी रामपुरा पाटन और अजय उर्फ गोलू निवासी ततारपुर चौराहा राजस्थान बताया है। आरोपी अजय, बलवंत का भांजा है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। 12 सितंबर की रात को नांगल चौधरी क्षेत्र में धारदार हथियार से एक युवक का गला काटकर हत्या कर दी थी। जिसकी शिकायत मृतक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही रांची की एक युवती ने नांगल चौधरी थाना में नामजद के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई थी। पुलिस ने उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए घटना को अंजाम देने में शामिल एक आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया था।
शिकायतकर्ता ने बताया कि करीब 15 साल पहले राजस्थान के पानेड़ा गांव का रहने वाला विजय रांची से शादी करके लाया था। जिससे उसके दो बच्चे, एक लड़का और एक लड़की है। लेकिन शादी के कुछ साल बाद ही विजय शराब पीकर शिकायतकर्ता के साथ मारपीट करने लगा था। इस पर शिकायतकर्ता करीब 4 साल पहले विजय को छोड़ कर नांगल चौधरी में रहने लगी थी। यहां पर मनीष नामक युवक के साथ उसकी दोस्ती हो गई और वह उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने पता लगाया कि इस बात को लेकर तीनों आरोपियों ने युवक को मारने की योजना बनाई। जिसके लिए आरोपी विजय का बलवंत और अजय के साथ 3 लाख रुपये में सौदा तय हुआ और वारदात को अंजाम देने के कुछ दिन बाद पैसे देने के लिए कहा था।