{"_id":"66b7a6ed72f835fdc20bf244","slug":"two-more-accused-arrested-in-case-of-assault-and-firing-in-air-narnol-news-c-196-1-nnl1004-115005-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: मारपीट और हवाई फायर करने के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: मारपीट और हवाई फायर करने के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
Sat, 10 Aug 2024 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 10 Aug 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
नारनौल।
सरेआम हंगामा करने, मारपीट करने और हवाई फायर करने के मामले में पुलिस ने दो ओर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मांदी निवासी अनिल और अभिमन्यु उर्फ हबली के रूप में हुई हैं। आरोपियों पर पहले भी मामले दर्ज हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस मामले में पुलिस द्वारा एक आरोपी गोद निवासी योगेश को पहले गिरफ्तार किया था। आरोपी से पूछताछ में पुलिस कैंपर गाड़ी बरामद कर चुकी है।
महेंद्रगढ़ रोड पर गांव लहरोदा के पास एक सप्ताह पहले दो गुटों के बीच टकराव हो गया था। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो उसे वहां देशी पिस्टल पड़ी मिली। पिस्टल के अंदर एक खाली खोल व जांच करने पर तीन मैगजीन मिले थे, वहीं गाड़ी के शीशे भी टूट हुए थे। गश्त के दौरान थाना सदर नारनौल की टीम फैजाबाद टी प्वाइंट पर मौजूद थी। इस दौरान राहगीर ने बताया कि लहरोदा के पास कैंपर गाड़ी में सवार दो गुट एक दूसरे को टक्कर मारकर झगड़ा व मारपीट कर रहे हैं और हवाई फायर भी किए हैं। सूचना पर पुलिस लहरोदा जीएसडी वर्कशॉप के पास पहुंची। जहां पर मौके से झगड़ा करने वाले दोनों गुट अपने-अपने कैंपर गाड़ियों को लेकर भाग चुके थे।