{"_id":"627ea2474c063156534a4834","slug":"two-more-accused-arrested-for-taking-away-atm-narnol-news-rtk6465656107","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम उखाड़कर ले जाने वाले दो और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम उखाड़कर ले जाने वाले दो और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। जिला पुलिस ने एटीएम उखाड़कर ले जाने वाले दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार किया था। इन्हें बुधवार को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान पुलिस ने पूछताछ कर आरोपियों से नकदी बरामद की है।
बता दें कि महेंद्रगढ़ रोड पर 24-25 अप्रैल की रात्रि को पंचायत भवन के सामने स्थित एक्सिस बैंक के बूथ में घुसकर बदमाश एटीएम उखाड़ ले गए थे। इस मशीन में करीब 17 लाख 36 हजार 500 रुपये भरे हुए थे। अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसमें पुलिस ने दो आरोपियों पहले गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया था। जिनसे पूछताछ में पुलिस ने करीब 2 लाख 30 हजार की नकदी और एक देसी कट्टा व दो कारतूस बरामद किए थे। वहीं उनसे पूछताछ कर गिरोह के दो और सदस्य राहुल निवासी गुवारका थाना तावडू और सब्बीर निवासी टाई थाना नूहं को पुलिस ने 10 मई को नूहं से गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी राहुल से करीब 97 हजार और सब्बीर से 78 हजार की नकदी बरामद की। दोनों आरोपियों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया बदमाशों को पकड़ने और मामले के खुलासे के लिए डीएसपी राजीव कुमार की अध्यक्षता में चार टीमें गठित की गई थी। जिनके द्वारा इस मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस टीम ने जांच करते हुए मुख्य आरोपी राहुल उर्फ चौड़ा निवासी अडबर जिला नूहं और रफसान निवासी तड़कापुर नूहं को गिरफ्तार कर लिया था। जिनसे पूछताछ में पुलिस ने आरोपियों के अन्य साथियों के बारे में पता लगाया।