फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two mobile phones stolen from a passenger traveling in a train, case registered

Mahendragarh-Narnaul News: ट्रेन में सफर कर रहे यात्री के दो मोबाइल चोरी, केस दर्ज

Mon, 01 Jan 2024 01:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Two mobile phones stolen from a passenger traveling in a train, case registered
नारनौल। इन दिनों चोर ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को निशाना बना रहे हैं। अभी सप्ताह भर पहले यात्री के बैग से दो लाख व आभूषण चोरी होने का मामला सामने आया था। वहीं अब गोगामेड़ी से दिल्ली जा रहे पिता-पुत्र का मोबाइल चोरी हो गया। पीड़ित का कहना है कि मोबाइल महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी के बीच चोरी हुआ है। जीआरपी ने पीड़ित की शिकायत दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दिल्ली निवासी बिजेंद्र सिंह ने शिकायत में बताया कि वह 25 सितंबर को अपने परिवार के साथ गोगामेड़ी धाम से तिलक ब्रिज गाड़ी में सवार होकर दिल्ली जा रहे थे। जब ट्रेन रेवाड़ी स्टेशन पर पहुंची तो उसका व उसके बेटे का मोबाइल नहीं मिला, जिसकी उन्होंने काफी तलाश की, लेकिन कहीं नहीं मिला। उन्होंने शिकायत में बताया कि रेवाड़ी स्टेशन से पहले उनका मोबाइल चोरी हो गया। पीड़ित ने मोबाइल बरामद करने के साथ आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed