{"_id":"677d77bc0893a03ed2011b89","slug":"two-kilometer-road-from-masani-chowk-to-mohalla-sainipura-is-in-bad-condition-narnol-news-c-203-1-sroh1010-114347-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: मसानी चौक से मोहल्ला सैनीपुरा तक दो किलोमीटर सड़क बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: मसानी चौक से मोहल्ला सैनीपुरा तक दो किलोमीटर सड़क बदहाल
Wed, 08 Jan 2025 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 08 Jan 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:59- 11 हट्टा बाजार में बदहाल मार्ग--संवाद
महेंद्रगढ़। दस वर्षों से मसानी चौक से मोहल्ला सैनीपुरा तक करीब दो किलोमीटर मार्ग बदहाल अवस्था में है। इस पर 200 से अधिक गड्ढे हैं। इससे लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। राहगीर हिचकोले खाने को विवश हैं। गड्ढों के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं।
दस वर्ष पूर्व बना यह मार्ग 148बी से शहर की आबादी को जोड़ने का सबसे सुगम रास्ता है। शहर की भीड़ से बचने के लिए अधिकांश लोग इसी मार्ग का प्रयोग करते हैं, लेकिन आए दिन इन गड्ढों के कारण हो रहे हादसों के बावजूद भी जिम्मेदार इसकी सुध नहीं ले रहे हैं। टूटे मार्ग के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग दो महाविद्यालय, मॉडल संस्कृति स्कूल, 148बी से जोड़ने का सुगम मार्ग, कई निजी अस्पताल, शिक्षण संस्थान होने के साथ-साथ 50 से अधिक गांवों को शहर से जोड़ता है।
दिनभर इस सड़क से सैकड़ों वाहन गुजरते है। नगर पालिका के अधिकारियों की मानें तो इस मार्ग को लेकर करीब तीन करोड़ 6 लाख रुपये का टेंडर लगाया हुआ है। एजेंसियों की दस्तावेजों की जांच जारी है। इसके अलावा बिजली निगम की ओर से भी इस मार्ग पर खंभों का हटाने का काम भी रुका हुआ है। बदहाल मार्ग के कारण स्वच्छता रैकिंग भी गिरने की संभावना है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
टूटे मार्ग के कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। इस मार्ग पर 500 से अधिक दुकानें हैं। इसके कारण दुकानदारों और आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है।-रणजीत प्रजापत, दुकानदार
-- -- -- -- --
मार्ग क्षतिग्रस्त होने के कारण दिनभर धूल उड़ती रहती है। नगर पालिका की ओर से पानी का छिड़काव भी नहीं करवाया जाता है। यहां वर्षों से यही हालात हैं। अब तो सड़क कम रोड़े अधिक दिखाई देने लगे हैं।- दीपक जांगड़ा, दुकानदार
-- -- -- -- -- -- -
10 वर्ष पहले मार्ग बनाया गया था। इसके बाद से देखरेख नहीं होने से मार्ग जर्जर हो गया। परशुराम चौक से मोहल्ला सैनीपुरा तक यह मार्ग जगह-जगह से टूटा है। इस सड़क की सुध लेने वाला कोई नहीं है।-प्रदीप सैनी, दुकानदार
-- -- -- -
11 हट्टा बाजार में तो सड़कों का बुरा हाल है। यहां पर काफी गहरे गड्ढे गहरे बने हुए हैं। रात में तो बाइक चालक इन गड्ढों के कारण गिरकर चोटिल हो जाते हैं। नगर पालिका को इस मार्ग को अति शीघ्र बनाना चाहिए।- नरेश कुमार, दुकानदार
-- -- -- -- -- -
वर्जन...
मसानी चौक से लेकर सैनीपुरा तक मार्ग का टेंडर लगाया गया है। तीन से चार एजेंसियां ने आवेदन किया है। इनके दस्तावेजों की जांच की जा रही है। इसके बाद टेंडर अलाॅट किया जाएगा। इसके अलावा बिजली निगम की ओर से खंभों को शिफ्ट करने को लेकर पत्र भेजा हुआ। जल्द से जल्द सभी प्रक्रिया पुरी करके कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।- रमेश सैनी, प्रधान, नगरपालिका