फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two friends who were going to attend friend's wedding died in a road accident.

Mahendragarh-Narnaul News: दोस्त की शादी में शिरकत करने जा रहे दो साथियों की सड़क हादसे में मौत

Sat, 22 Feb 2025 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 22 Feb 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Two friends who were going to attend friend's wedding died in a road accident.
नारनौल। वीरवार देर शाम बहरोड़ रोड पर सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह राजस्थान पुलिस ने दोनों शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।दोनों ही दोस्त राजस्थान यूनिवर्सिटी से पीजी कर रहे थे।
विज्ञापन

बताया जाता है कि अलवर के मुंडावर तहसील के गांव पदमाड़ा खुर्द के सुमित कुमार (23) के दोस्त की शादी थी। इसी के चलते उसे नारनौल आना था। वीरवार दोपहर को सुमित दोस्त गांव चकोलिया के संजीव कुमार (23) को फोन कर अपने घर बुला लिया। इसके बाद शाम करीब 5 बजे दोनों बाइक से निजामपुर रोड स्थित एक मैरिज गार्डन की ओर आ रहे थे। रास्ते में शाम करीब 7 बजे जब वे नारनौल की सीमा में प्रवेश करने ही वाले थे, तभी पीछे से आए एक तेज रफ्तार वाहन के चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नारनौल के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने सुमित को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्राथमिक उपचार के बाद संजीव को रेफर कर दिया। परिजन उसे बहरोड़ के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां देर रात उसकी भी मौत हो गई। दोनों ही दोस्त राजस्थान यूनिवर्सिटी से पीजी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed