{"_id":"66353211b1b76e8d2d021e94","slug":"two-dozen-villages-were-without-electricity-due-to-cable-box-failure-narnol-news-c-196-1-nnl1004-111984-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: केबल बाक्स खराब होने से दो दर्जनों गांवों की बिजली रही गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: केबल बाक्स खराब होने से दो दर्जनों गांवों की बिजली रही गुल
Sat, 04 May 2024 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 04 May 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
मंडी अटेली। बिजली की कटौती के चलते आम नागरिक बेहद परेशान है। बीती रात 132 केवी पावर हाउस से कांटी 33 केवी पावर हाउस की बिजली सप्लाई का केबल बाक्स रात 11 बजे खराब हो गया। इसके कारण लगभग दो दर्जन गांवों की बिजली सप्लाई गुल हो गई।
रात भर बिजली गुल होने के कारण इनवर्टर भी फेल हो गए। सुबह 9 बजे सप्लाई को चालू किया गया, लेकिन आधे घंटे के बाद मुख्य सप्लाई का तार टूट गया। इससे फिर तीन घंटे तक बिजली सप्लाई बाधित रही। गर्मी के मौसम में बिजली की कटौती से जहां आम नागरिक बेहद परेशान है, वहीं इलेक्ट्रॉनिक दुकानों का भी काम काज प्रभावित हुआ। बिजली निगम द्वारा लगाया गया केबल बाक्स लगभग हर महीने खराब हो जाता है। इसके कारण उपभोक्ताओं को बिजली की समस्या से परेशान होना पड़ता है।
केबल बाक्स खराब होने के कारण रात भर बिजली गुल रही। कर्मचारियों ने रात को ही ठीक करने का प्रयास जारी कर दिया था, लेकिन सुबह तक का समय लगा। उसके बाद एक मुख्य सप्लाई का तार टूट गया, उसे ठीक करके सप्लाई दुरुस्त कर दी है।
विज्ञापन
हनुमान सिंह जेई, बिजली निगम मंडी अटेली।