फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two death in mahendergarh

जिले में कोरोना से दो की मौत, 556 नए संक्रमित मिले

Sat, 01 May 2021 10:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Two death in mahendergarh
नारनौल। करोना संक्रमण के मामलों में हर रोज नए रिकॉर्ड बन रहे है। शनिवार को अब तक के सबसे ज्यादा 556 नए कोरोना वायरस संक्रमित मामले आये है। वहीं एक महिला समेत दो लोगों की मौत हुई है। अब तक 39 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में शनिवार को 556 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 10,094 हो गई है। उन्होंने बताया कि शनिवार को 138 कोरोना संक्रमित मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 7,614 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। 30 अप्रैल को कोरोना संक्रमण के कारण पुरानी मंडी नारनौल व गुजरवास के एक-एक कोरोना संक्रमित की मृत्यु हो गई। अब तक जिले में 39 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना के 2441 केस अभी भी एक्टिव हैं। जिले में 1 मई तक 1,66,230 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 95,024 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 2,01,570 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 5512 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार नारनौल में पुरानी मंडी में एक महिला की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। वहीं दूसरी मौत अटेली खंड के गांव गुजरवास में एक युवक की हुई है। दोनों संक्रमितों का कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार अंतिम संस्कार कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed