फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two days left to deposit fees for admission in UG class

Mahendragarh-Narnaul News: यूजी कक्षा में दाखिले के लिए फीस जमा करवाने के दो दिन शेष

Mon, 08 Jul 2024 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 08 Jul 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Two days left to deposit fees for admission in UG class
फोटो संख्या:64- राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़--स्रोत--संवाद
महेंद्रगढ़। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से यूजी कक्षाओं में दाखिले के लिए पहली मेरिट सूची के आधार पर विद्यार्थियों की फीस जमा करवाने के लिए दो दिन शेष बचे हैं। पहली मेरिट सूची में जिन विद्यार्थियों का नाम आया हुआ है। वह 9 जुलाई तक फीस जमा करवाकर दाखिला ले सकता है। महेंद्रगढ़ व सतनाली के तीनों महाविद्यालयों में अब तक 301 विद्यार्थी ने दाखिला ले चुके हैं।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ के नोडल अधिकारी प्रो. विजय सिंह यादव ने बताया कि पहली सूची में जिन विद्यार्थियों का नाम आया हुआ है। वे विद्यार्थी 9 जुलाई तक फीस जमा करवाकर दाखिला ले सकता है। अगर किसी कारणवश कोई विद्यार्थी दाखिला नहीं ले पाया तो उसका दूसरी मेरिट सूची में नाम नहीं आएगा। रिक्त सीटें रहने पर वह विद्यार्थी फिजिकल काउंसिलिंग के तहत दाखिला ले सकता है। फिजिकल काउंसिलिंग दाखिले के तहत उस विद्यार्थी को 100 रुपये जुर्माना चार्ज देना होगा। दाखिले के बाद विभाग की ओर रोल नंबर जनरेट होंगे। रोल नंबर जनरेट होते ही विद्यार्थी अपने एकेडमिक बैंक क्रेडिट फार्म सहित अन्य दस्तावेज जमा करवा सकता है। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय की 1280 सीट पर दाखिला किया जाना है। पहली सूची के आधार पर अब तक 118 विद्यार्थियों ने फीस जमा करवाकर दाखिला ले चुके है, जिसमें से 96 लड़के व 19 लड़कियों ने दाखिला लिया है। उन्होंने बताया कि बीए में 53, बीकॉम में 24, बीसीए में 7, बीएससी लाइफ साइंस में 12, बीएससी फिजिकल साइंस में 22 विद्यार्थियों ने फीस जमा करवाई है।
विज्ञापन

राजकीय महिला महाविद्यालय के नोडल अधिकारी प्रो. मक्खन सिंह ने बताया कि महाविद्यालय की 1080 सीट पर दाखिला किया जाना है। अब तक 99 छात्राओं ने फीस जमा करवाकर दाखिला लिया है। इसमें से बीए में 50, बीकॉम में 15, बीएससी मेडिकल में 15, बीएससी नॉन मेडिकल में 15, बीए ऑनर्स अंग्रेजी में 4 छात्राओं ने फीस जमा करवाकर दाखिला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय सतनाली के नोडल अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि महाविद्यालय में 700 सीट पर दाखिला किया जाना है। अब तक 84 विद्यार्थियों ने फीस जमा करवाकर दाखिला ले चुके है, जिसमें से बीए में 56, बीएससी फिजिकल साइंस में 10, बीकॉम में 10, बीएससी लाइफ साइंस में 8 विद्यार्थियों ने फीस जमा करवाकर दाखिला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed