{"_id":"66ce2fde902b862ada0ea564","slug":"two-day-archery-competition-begins-narnol-news-c-196-1-mgh1001-115492-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: दो दिवसीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: दो दिवसीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ
Wed, 28 Aug 2024 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 28 Aug 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-04तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। स्त्रोत-स्वयं
नारनौल। स्थानीय बाल भवन में जिला शिक्षा विभाग के आदेशानुसार दो दिवसीय जिला स्तरीय अंडर 14, 17 व 19 (लड़के व लड़कियों) की स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मंगलवार को शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व जिला बाल कल्याण अधिकारी विपिन शर्मा तथा जिला बाल कल्याण अधिकारी राजेंद्र सिंह द्वारा तीर चला कर किया गया।
इस अवसर पर तीरंदाजी कोच सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले भर के लगभग 100 खिलाड़ियों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता 27 व 28 अगस्त तक 2 दिन तक आयोजित की जाएगी। यह प्रतियोगिता लड़कों के लिए 27 अगस्त को तथा लड़कियों के लिए 28 अगस्त को आयोजित की जाएगी।
इस मौके पर विपिन शर्मा ने कहा कि सभी खिलाड़ी जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर भाग लें तथा अपना व अपने जिले का नाम रोशन करें। जिसके लिए उन्हें कड़ा अभ्यास करते रहना चाहिए। जिला बाल कल्याण अधिकारी राजेंद्र सिंह ने भी इस जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में जिले भर से भाग लेने वाले सभी बच्चों का स्वागत किया। उन्हें प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।