फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two arrested for robbing cash by giving lift in car

Mahendragarh-Narnaul News: गाड़ी में लिफ्ट देकर नकदी लूटने के मामले में दो गिरफ्तार

Fri, 18 Apr 2025 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 18 Apr 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for robbing cash by giving lift in car
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। गाड़ी में लिफ्ट देकर एक व्यक्ति से मारपीट कर नकदी, चेन और मोबाइल फोन लूटने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अरुण निवासी गहली और अनिल निवासी श्याम कलान थाना बाढ़डा जिला चरखी दादरी के रूप में हुई।
पुलिस ने वारदात में प्रयोग की गई बोलेरो गाड़ी जब्त की है। आरोपियों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस को दी शिकायत में भांखरी निवासी गजेंद्र ने बताया कि उसने बालाजी आप्टिकल के नाम से दुकान कर रखी है। बुधवार को करीब दो बजे अपनी दुकान बंद कर घर जाने के लिए कैनरा बैंक के सामने सिंघाना रोड पर बस के इंतजार में खड़ा था। इस दौरान वहां एक बोलेरो खड़ी थी, उसमें बैठे युवक ने पूछा कि कहां जाना है। उसने भांखरी का नाम लिया तो उन्होंने कहा वह भी उधर ही जा रहे हैं। तुम्हें भी छोड़ देंगे, पहले तो उन्हें मना कर दिया लेकिन बार-बार कहने पर वह गाड़ी में बैठ लिया।
विज्ञापन

गाड़ी के अंदर लगभग 20 से 25 की उम्र के तीन लड़के बैठे थे। उन्होंने उसे बैठाने के बाद सिंघाना रोड पर नहर की तरफ गाड़ी मोड़ दी और गाली गलोच करने लगे। वहीं उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान एक युवक ने उसके गले से चांदी की चेन तोड़ ली। वहीं दूसरे लड़के ने उसकी जेब से 2400 रुपये निकाल लिए और तीसरे ने उसका फोन छीन लिया। इसके बाद उसे गाड़ी से नीचे गिरा दिया और कुछ देर बाद उसका मोबाइल घटनास्थल पर फेंक कर चले गए। पीड़ित ने कहा कि तीनों युवकों को वह पहले से नहीं जानता है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed