{"_id":"665cb0f98f8bbb0551092c6c","slug":"two-accused-of-breaking-into-car-with-sticks-and-firing-aerial-shots-arrested-narnol-news-c-203-1-sroh1011-109832-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: लाठी–डंडों से गाड़ी तोड़ने और हवाई फायर करने के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: लाठी–डंडों से गाड़ी तोड़ने और हवाई फायर करने के दो आरोपी गिरफ्तार
Sun, 02 Jun 2024 11:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 02 Jun 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। लाठी–डंडों से गाड़ी तोड़ने और हवाई फायर करने के मामले में कार्रवाई करते हुए थाना सदर कनीना की पुलिस टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान प्रवीण उर्फ पोनी निवासी बोहका रेवाड़ी और आशीष उर्फ लखन निवासी भोजावास के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को शनिवार को महेंद्रगढ़ क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपियों से पूछताछ कर रविवार को न्यायालय में पेश किया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
शिकायतकर्ता ओमप्रकाश निवासी गांव मोड़ी ने थाना सदर कनीना में 13 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराई कि वह भोजावास से घर आया तो उसकी पत्नी ने बताया कि एक गाड़ी में चार-पांच लड़के व दो बाइक पर चार-पांच लड़के आए और घर के सामने खड़ी उनकी गाड़ी को लड़कों ने लाठी डंडो से तोड़ दिया और घर के पास हवाई फायर किया। शिकायतकर्ता ने दो नामजद और अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।