फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two accused involved in Telegram task fraud arrested

Mahendragarh-Narnaul News: टेलीग्राम टास्क फ्रॉड में संलिप्त दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 26 Feb 2025 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 26 Feb 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Two accused involved in Telegram task fraud arrested
फोटो नंबर- 20पुलिस की गिरफ्त में साइबर ठगी के आरोपी।स्रोत-पुलिस
नारनौल। टेलीग्राम टास्क फ्रॉड के मामले में साइबर थाना टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में वार्ड नंबर 7, रामगढ़, थाना सीकर राजस्थान के महेश कुमार और वार्ड नंबर 20, चुरू रोड रामगढ़, थाना सीकर के पवन कुमार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरोपियों ने नारनौल के रहने वाले एक व्यक्ति से टेलीग्राम टास्क फ्रॉड के माध्यम से करीब 2 लाख 14 हजार रुपये ठग लिए थे। पुलिस ने आरोपियों से उनके मोबाइल बरामद कर जब्त किए हैं। पुलिस द्वारा आरोपियों के जब्त मोबाइल का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। आरोपियों को बुधवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ के निर्देश पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता शिवाजी नगर नियर पुराना कोर्ट के विश्वास ने साइबर फ्रॉड की शिकायत दी थी। जिसमें उसने बताया कि 13 दिसंबर को उसके टेलीग्राम आईडी पर पार्ट टाइम जॉब के लिए एक मैसेज आया। जिसमें उसे ऑनलाइन घर बैठे जॉब करने की सलाह दी। उसके बाद उन्होंने शिकायतकर्ता की टेलीग्राम आईडी पर एक लिंक भेज कर टास्क करने के लिए कहा। शिकायतकर्ता ने उस लिंक पर क्लिक करके कार्य करना शुरू किया। इसके बाद उसे टेलीग्राम पर एक ग्रुप ज्वाइन करवाकर टेलीग्राम पर टास्क पूरे करने के लिए कहा और दस हजार रुपये ट्रांसफर करने पर पंद्रह हजार रुपये प्रॉफिट सहित वापस मिलने की बात कही। प्रॉफिट देने के नाम पर साइबर ठगों ने शिकायतकर्ता से करीब 2 लाख 14 हजार रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed