फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two accused arrested in the case of theft of idols from the temple of Dhosi hill

ढोसी पहाड़ी के मंदिर से मूर्तियां चोरी करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 27 Jun 2022 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in the case of theft of idols from the temple of Dhosi hill
नारनौल। सदर थाना पुलिस ने ढोसी पहाड़ी पर मंदिर से मूर्ति चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अजय और मोहनलाल निवासी थाना के रूप में हुई है। मूर्तियां चोरी होने की शिकायत मंदिर में पूजा पाठ करने वाले महंत ने दी थी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय में पेश कर आरोपी अजय को पुलिस रिमांड पर लिया है। जबकि आरोपी मोहनलाल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ढोसी की पहाड़ी पर मंदिर महंत नरसिंह दास ने थाना सदर नारनौल में शिकायत दी कि अजय, रामसिंह, मोहन व अन्य मंदिर में दिन के समय में उसके पास आए। अजय पूजा पाठ करने के नाम पर ठहरा हुआ था। शिकायतकर्ता ने बताया कि इन लोगों मंदिर से मूर्तियां चोरी की हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस को आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने आरोपी मोहनलाल की दुकान पर बैठकर योजना बनाई थी। दोनों आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed