{"_id":"66d9f8ad572929d4210e7aac","slug":"two-accused-arrested-in-case-of-assault-and-showing-pistol-narnol-news-c-196-1-nnl1004-115809-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: मारपीट करने और पिस्टल दिखाने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: मारपीट करने और पिस्टल दिखाने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
Fri, 06 Sep 2024 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 06 Sep 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
नारनौल।
निजामपुर में मारपीट करने और पिस्टल दिखाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नांगल शालू निवासी लक्की और सोनू उर्फ सोमबीर के रूप में हुई हैं। पुलिस ने पता लगाया कि आरोपी लक्की के खिलाफ हत्या का प्रयास, लूट, मारपीट और आर्म्स एक्ट के तहत एक दर्जन मामले दर्ज हैं। आरोपी सोनू उर्फ सोमबीर के खिलाफ हत्या का प्रयास, लूट, मारपीट और आर्म्स एक्ट के तहत 5 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने पता लगाया कि आरोपी दिल्ली, राजस्थान व हरियाणा में लूट व अन्य मामलों में वांछित हैं। आरोपियों से पूछताछ कर वीरवार के न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। शिकायतकर्ता नांगल शालू निवासी नीरज ने थाना निजामपुर में शिकायत देते हुए बताया कि वह खेती बाड़ी का काम करता है। 17 जून को समय करीब 8 बजे वह उसके ताऊ के घर से अपने घर जा रहा था। उसने बताया कि रास्ते में लक्की व उसके साथ एक ओर लड़के ने उसको थप्पड़ मारे और पिस्टल निकाली। इसके बाद वह भाग गया था।