फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two accused arrested for firing due to quarrel

झगड़े के चलते फायरिंग करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 16 Mar 2022 10:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for firing due to quarrel
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। संवाद - फोटो : Narnol
गांव मांदी में शुक्रवार शाम को दो युवकों ने अपने ही परिवार की एक महिला और एक व्यक्ति को लाठी डंडों और अवैध हथियार से मारकर घायल कर दिया था। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान अभिमन्यु उर्फ हबली और अनुराग उर्फ धोलिया के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि शुक्रवार को मांदी निवासी हरद्वारी का मेले में किसी बात को लेकर उसके भतीजे के साथ बहस हो गई थी। इससे नाराज होकर उसके भतीजे के बेटे अभिमन्यु और अनुराग ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी लाठी-डंडों से पिटाई की। इतना ही नहीं उन्होंने गोली भी चलाई जो उसकी बहू के पैर में लगी। दोनों को तुरंत नारनौल के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। शिकायतकर्ता ने दो नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उसने बताया कि चारों युवक बाइक पर आए थे। आते ही उन्होंने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। थाना सदर नारनौल में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने अभिमन्यु और अनुराग को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी हरद्वानी के परिवार से ही है। आरोपी अभिमन्यु ने फायरिंग की थी। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल लाठी-डंडों और हथियार की बरामदगी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed