फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Twin brothers Gopesh and Gorish increased the pride of Narnaul by passing NEET

Mahendragarh-Narnaul News: जुड़वा भाई गोपेश और गोरिश ने नीट पास कर बढ़ाया नारनौल का मान

Sun, 15 Jun 2025 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 15 Jun 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Twin brothers Gopesh and Gorish increased the pride of Narnaul by passing NEET
फोटो नंबर- 26पिता व दादा के साथ गोपेश व गोरीश।संवाद
नारनौल।
विज्ञापन




शहर के सिंघाना रोड निवासी दो जुड़वा भाइयों ने एक साथ राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) पास कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। गोपेश ने 720 में 609 नंबर लेकर पूरे देश में सामान्य श्रेणी में 550 वी रैंक हासिल की है। गोरीश ने जनरल कैटेगरी में 18,737 वीं रैक पाई। दोनों भाइयों के एक साथ नीट की परीक्षा पास करने पर परिजनों में खुशी का माहौल बना है। उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से शनिवार को नीट यूजी का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। परीक्षा परिणाम के बाद सिंघाना रोड पर देवकीनंदन क्लीनिक के संचालक उमाशंकर शर्मा और अधिवक्ता नीलम शर्मा के घर जश्न शुरू हो गया। परीक्षा में गोपेश और गोरिश के उत्तीर्ण होने पर दंपती ने कहा कि बेटों ने अपनी उपलब्धि से उनका मान बढ़ाया है।
विज्ञापन


होनहार गोपेश शर्मा व गोरिश शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, सेल्फ स्टेडी, शिक्षक नवीन, रजनीकांत, यश अपने दादा बाबूलाल शर्मा एडवोकेट तथा माता पिता को दिया। उन्होंने कहा कि सही मार्गदर्शन, हर परिस्थिति में हौसला बढ़ाने से उन्हें यह सफलता हासिल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed