{"_id":"61ec463722d99457cc23d1de","slug":"tushar-murder-case-murder-case-registered-against-others-including-five-named-in-the-case-narnol-news-rtk6364348135","type":"story","status":"publish","title_hn":"तुषार हत्याकांड: मामले में पांच नामजद सहित अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तुषार हत्याकांड: मामले में पांच नामजद सहित अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्ला मिश्रवाड़ा निवासी तुषार की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मृतक की बहन की शिकायत पर 5 नामजद सहित अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में मृतक की बहन दिपाली ने बताया कि 20 वीरवार सायं को मोहल्ले का एक युवक उनके घर पर आया और बोला कि आजाद चौक पर शंकर वाले होटल के नजदीक उसके भाई तुषार को कुछ युवक उठाकर ले गए जोकि बंशी सिंह पार्क नारनौल में पड़ा है। इस सूचना पर वह पार्क में गई। पार्क में देखा कि उसका भाई पड़ा हुआ था जिसके दोनों हाथों व पैरों में चोटें लगी हुई थी। इस दौरान तुषार ने उसे बताया कि वह आजाद चौक नारनौल पर सायं करीब 6.15 बजे गोल गप्पे खाने गया था। उसी समय राहुल कश्यप, अनीश सैनी, धीरज उर्फ टाइगर, दीपांशु चौहान उर्फ मुंशी व बाने खटीक तथा कुछ अन्य उनके साथी लाठी व राड लेकर आए तथा उसके ऊपर हमला कर दिया। वहीं उसे उठाकर बंशी सिंह पार्क ले गए। जहां सभी ने मिलकर उसे लाठी व लोहे की राड से पीटा। इसके बाद उसने डायल 112 पुलिस को कॉल किया। वहीं भाई तुषार को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल नारनौल में अपने परिवार की मदद से लेकर आई। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। उसके बाद परिजन तुषार को जयपुर के एसएमएस अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसके भाई तुषार की शुक्रवार सायं करीब 3-4 बजे मौत हो गई। इस प्रकार उक्त युवकों ने उसके भाई को लाठी व रॉड से पीट-पीट कर हत्या कर दी। इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस ने मृतक की बहन की शिकायत पर उक्त युवकों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।