फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Tug of war between police and youth of Kalba village

Mahendragarh-Narnaul News: पुलिस व कालबा गांव के युवाओं में हुआ रस्साकशी मुकाबला

Sat, 06 Jan 2024 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 06 Jan 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Tug of war between police and youth of Kalba village
हरियाणा उदय मुहिम के तहत आयोजित वॉलीबाॅल प्रतियोगिता में भाग लेती पुलिस व ग्रामीणों की टीम।
नारनौल। प्रदेश सरकार की हरियाणा उदय मुहिम के तहत एसपी नितिश अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में शनिवार को नांगल चौधरी के गांव कालबा में जिला पुलिस की तरफ से रस्साकशी और वॉलीबाॅल मैच का आयोजन किया गया। पुलिस द्वारा जिले में हरियाणा उदय मुहिम के तहत नशा विरोधी अभियान चलाया हुआ है। इसके तहत कालबा नांगल चौधरी में पुलिस की तरफ से वॉलीबाल मैच का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में एएसपी प्रबिना पी मौजूद रही। खेल प्रतियोगिता के दौरान थाना निजामपुर प्रबंधक उप निरीक्षक भूपेंद्र, गांव कालबा सरपंच व गांव के मौजिज व्यक्ति और वॉलीबाल के खिलाड़ी मौजूद रहे। वॉलीबाॅल मैच गांव की टीम और पुलिस टीम के बीच हुआ। दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की शृंखला करवाई गई, जिसमे गांव की टीम ने जीत हासिल की। वॉलीबाल मैच खेलने वाले खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि के द्वारा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर एएसपी ने सरकार द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान में बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए युवाओं को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन का प्रशासन के प्रति तालमेल बना रहे। सांप्रदायिक सद्भावना का उद्गम हो ताकि जिले में शांति व्यवस्था कायम रहे। गांव के सरपंच ने युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया और कहा कि पुलिस विभाग द्वारा युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने की अच्छी मुहिम चलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed