फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Tubewell operator union staged a sit-in for non-payment of salary

वेतन न मिलने पर ट्यूबवेल ओपरेटर यूनियन ने दिया धरना

Tue, 19 Oct 2021 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Tubewell operator union staged a sit-in for non-payment of salary
मागों को लेकर धरना देते ट्यूबवेल ओपरेटर यूनियन के सदस्य। - फोटो : Narnol
नारनौल। ग्राम पंचायत ट्यूबवेल ऑपरेटर यूनियन हरियाणा संबंधित एआईयूटीयूसी ने सोमवार को जिला प्रधान महेंद्र सिंह चौहान की अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना दिया। धरने में जिला के ट्यूबवेल ऑपरेटरों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर यूनियन ने जिला प्रधान मास्टर सूबे सिंह व महेंद्र सिंह चौहान, सुरेंद्र कुमार व रुपेश बडेसरा के नेतृत्व में नगराधीश को ज्ञापन सौंपकर ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटरों का भुगतान शीघ्र खातों में जमा करने की अपील की ।
विज्ञापन

वहीं प्रशासन के आश्वासन पर धरना भी खत्म कर दिया गया। प्रशासन ने यूनियन को अवगत कराया कि जिस ब्लाक में बजट उपलब्ध है, तत्काल खातों में जमा हो जाएगा तथा जिस ब्लॉक में बजट नहीं है वहा बजट जारी करवाने की पुरजोर कोशिश की जाएगी। बैठक को एआईयूटीयूसी जिला प्रधान मास्टर सूबे सिंह व रूपेश बडेसरा ने संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत ट्यूबवेल ओपरेटर पिछले 9 महीने से वेतन नहीं मिलने व अप्रैल 2020 से दिसंबर 2020 तक का बढ़ा हुआ वेतन अभी तक नहीं मिलने से ट्यूबवेल ऑपरेटरों की आर्थिक स्थिति बेहद दयनीय बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेतन भुगतान जल्द खातों में जमा करवाया जाए। यूनियन की ओर से 11 सदस्यीय कमेटी का गठन कर वेतन शीघ्र खातों में जमा करवाने के लिए प्रशासन से 25 अक्तूबर को सदस्यों को जानकारी देंगे । इस अवसर पर मदनलाल, देवेंद्र, नरेंद्र, डॉ. कुलदीप व गोपी ट्यूबवेल ऑपरेटर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed