{"_id":"619bdc0f70297c29f9549343","slug":"tubewell-damaged-park-plants-drying-up-narnol-news-rtk63052333","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूबवेल खराब, सूख रहे पार्क के पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्यूबवेल खराब, सूख रहे पार्क के पौधे
विज्ञापन
तीन दिन से ट्यूबवेल की मोटर खराब, पार्क में नहीं पानी
- चौधरी रणवीर सिंह हुड्डा पार्क में तीन ट्यूबवेल में से दो पहले ही ठप, अब तीसरे की मोटर हुई खराब
- जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान, पेयजल का भी अभाव
फोटो संख्या 60 से 61
संवाद न्यूज एजेंसी
महेंद्रगढ़। शहर के एकमात्र चौधरी रणवीर सिंह हुड्डा पार्क में तीन दिन से ट्यूबवेल की मोटर खराब है जिसके कारण पिछले तीन दिनों से पेड़-पौधों की सिंचाई के साथ-साथ पेयजल की भी समस्या बनी हुई है। पार्क में पेड़-पौधों की सिंचाई व पेयजल के लिए पार्क बनाने के कुछ दिन बाद ही तीन ट्यूबवेल लगाए गए थे। इनमें दो में पानी का स्तर कम होने के कारण पहले ही ठप हो चुके हैं। वहीं पिछले तीन दिन से तीसरे ट्यूबवेल का मोटर खराब होने से अब पार्क में पानी भी नहीं है।
बता दें कि चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा पार्क शहर का एकमात्र पार्क है जो शहर ही नहीं आसपास के गांवों के लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सुबह-शाम पार्क में घूमने वालों की संख्या अच्छी खासी होने के बावजूद भी नपा इसके रखरखाव की ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। ट्यूबवेल बंद होने से तीन दिन से पार्क में पानी नहीं डाला जा रहा। पार्क में बनी पानी की टंकी भी सूखी पड़ी हैं जिस कारण सुबह-शाम भ्रमण के लिए आने वाले लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
----------
वर्जन:
पार्क में मोटर खराब होने का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि मोटर खराब है तो शीघ्र ही मोटर को ठीक कराया जाएगा। पार्क में आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
- नपा सचिव, प्रदीप