{"_id":"682f65f87446f14c2904a8e7","slug":"trees-and-electric-poles-fell-due-to-the-storm-narnol-news-c-196-1-nnl1004-124875-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: आंधी से पेड़ और बिजली के खंभे गिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: आंधी से पेड़ और बिजली के खंभे गिरे
Thu, 22 May 2025 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 22 May 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-20नारनौल में रात आई आंधी से टूटकर गिरा बिजली का पोल। संवाद
नारनौल। क्षेत्र में लगातार मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। बुधवार रात करीब नौ बजे धूलभरी आंधी चलने से कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे टूट गए। अटेली के बिहाली गांव में लोगों को करना पड़ रतजगा करना पड़ा।
इसकी वजह से कई गांवों में बिजली सेवा बाधित रही। वीरवार सुबह से बिजली निगम के कर्मचारी बिजली सुचारू से शुरू करने के प्रयास में जुटे रहे। नारनौल, अटेली और नांगल चौधरी क्षेत्र में करीब दस पेड़ आंधी की वजह से टूट गए। वहीं हमीदपुर गांव में खंभा टूटने से बिजली आपूर्ति वीरवार सुबह तक बाधित रही।
वहीं नारनौल के भी कई मोहल्लों में आंधी की वजह से तीन से चार घंटे तक बिजली सेवा प्रभावित रही। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिम दिशा से गर्म व शुष्क हवा चलने से संपूर्ण क्षेत्र में लगातार तापमान में उछाल देखने को मिल रहा है। वीरवार को अधिकतम 42.5 और 30.7 न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
ऐसे में वीरवार को 2.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि 25 मई से नौतपा शुरू हो रहा है। नौतपा के दौरान गर्मी चरम पर होती है और इसे भीषण गर्मी के रूप में जाना जाता है। उन्होंने कहा कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ 23 मई को सक्रिय होने से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। जिससे तापमान में उतार चढ़ाव की संभावना है। क्योंकि 24 मई को अरब सागर पर एक चक्रवातीय तूफान बनने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में आंशिक बदलाव देखने को मिलेगा। व
अटेली में तेज आंधी की वजह से ग्रामीण क्षेत्र सहित कस्बे में बिजली बाधित होने से आमजन को परेशान होना पड़ा। बिहाली गांव में रातभर बिजली बाधित रही। इसकी वजह से लोगों को रतजगा करना पड़ा। वीरवार सुबह बिजली कर्मियों ने बिजली सुचारू किया।