फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Treasury Empty Development Stalled Crore Schemes Trapped on Paper

Mahendragarh-Narnaul News: खजाना खाली, विकास ठप...कागजों में कैद 100 करोड़ की योजनाएं

Thu, 30 Apr 2026 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Treasury Empty Development Stalled Crore Schemes Trapped on Paper
फोटो संख्या:51 शहर ​स्थित नगर पालिका कार्यालय। संवाद
महेंद्रगढ़। शहर के विकास कार्यों की रफ्तार पूरी तरह से थमती नजर आ रही है। नगर पालिका के खजाने में धन की कमी के कारण करीब 100 करोड़ रुपये की 15 से अधिक महत्वपूर्ण परियोजनाएं अधर में लटक गई हैं। इन योजनाओं से शहर की तस्वीर बदलने की उम्मीद थी वे अब केवल कागजों तक सीमित होकर रह गई हैं।
विज्ञापन

इन अटकी परियोजनाओं में सड़कों की मरम्मत व निर्माण, पार्कों का नवीनीकरण, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, चौक-चौराहों का सुंदरीकरण, इनडोर स्टेडियम, मल्टी लेवल पार्किंग, ऑडिटोरियम और शहर के पांच स्वागत द्वार बनाने जैसे बड़े कार्य शामिल हैं। कई पार्कों की हालत जर्जर बनी हुई है, वहीं नई लाइटें लगाने और पुरानी व्यवस्था सुधारने का काम भी शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन

सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य भी बजट की कमी के चलते ठप पड़ा है। ठेकेदार को समय पर भुगतान न होने के कारण काम अधूरा छोड़ना पड़ा जिससे परियोजना की लागत बढ़ने की आशंका है और आम जनता को सुविधाओं का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के विकास से जुड़ी बड़ी योजनाएं जैसे इनडोर खेल स्टेडियम और सांस्कृतिक ऑडिटोरियम भी फिलहाल कागजों में ही सिमटी हुई हैं। इन परियोजनाओं के पूरा होने से ट्रैफिक व्यवस्था, खेल सुविधाओं और सांस्कृतिक गतिविधियों में सुधार की उम्मीद थी लेकिन अब इन पर अनिश्चितता के बादल छा गए हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से विकास के वादे तो किए जा रहे हैं लेकिन जमीनी स्तर पर कोई ठोस काम दिखाई नहीं दे रहा। अब लोगों की निगाहें प्रशासन और सरकार पर टिकी हैं कि कब रुके हुए विकास कार्यों को फिर से गति मिलेगी और शहर का विकास पटरी पर लौटेगा।

-----------

- वर्जन:
शहर में कई विकास कार्याें के लिए बजट के प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेजे जा चुके हैं। उम्मीद है कि सरकार की ओर से जल्द ही विकास कार्याें के लिए बजट जारी किया जाएगा। बजट मिलने के बाद चरणबद्ध तरीके से विकास को गति दी जाएगी।-रमेश सैनी, प्रधान, नगर पालिका, महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:51 शहर स्थित नगर पालिका कार्यालय। संवाद

फोटो संख्या:51 शहर स्थित नगर पालिका कार्यालय। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article