फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Traveling without a ticket proves costly fines totaling lakh imposed on passengers

Mahendragarh-Narnaul News: बिना टिकट सफर पड़ा भारी, 1596 यात्रियों पर 6.98 लाख जुर्माना

Mon, 24 Aug 2026 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Traveling without a ticket proves costly fines totaling lakh imposed on passengers
नारनौल। रोडवेज बस में चंद रुपये बचाने के चक्कर में बिना टिकट सफर करना यात्रियों को भारी पड़ रहा है। पकड़े जाने पर 500 रुपये तक का जुर्माना देना पड़ता है और गंतव्य तक की टिकट भी अलग से लेनी होती है। इसके चक्कर में इस साल जुलाई तक 1596 यात्रियों से 6,98,250 रुपये जुर्माना वसूला जा चुका है।
विज्ञापन

रोडवेज की फ्लाइंग टीम ने जुलाई में सबसे अधिक 1,14,200 रुपये का जुर्माना वसूला गया जबकि मार्च में सबसे कम 85,700 रुपये की वसूली हुई। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार, साल खत्म होने में अभी पांच महीने बाकी हैं। ऐसे में जुर्माने की यह राशि और बढ़ सकती है। विभाग लगातार बसों की जांच कर रहा है, ताकि यात्री टिकट लेकर ही सफर करें।
विज्ञापन

बिना टिकट पकड़े जाने पर यात्रियों को आर्थिक नुकसान के साथ परेशानी भी उठानी पड़ती है। वहीं, जुर्माने से मिलने वाली राशि सरकारी खजाने में जमा कराई जाती है। जरूरत के अनुसार इस राशि का उपयोग डिपो में होने वाले विभिन्न कार्यों में किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन टीमें कर रही जांच
नारनौल डिपो की तीन फ्लाइंग टीमें अलग अलग स्थानों पर रोडवेज बसों की जांच कर रही हैं। इस दौरान बगैर टिकट पाए जाने वाले यात्री से 500 रुपये बतौर जुर्माना वसूल किया जाता है और जहां तक वह जाना चाहता है, वहां तक की टिकट जुर्माना वसूले जाने वाले स्थान से बनाई जाती है।

वर्जन:
बगैर टिकट यात्रा करते पाए जाने पर आपका ही आर्थिक नुकसान होगा। साथ ही जांच के दौरान समय की बर्बादी भी झेलनी पड़ती है। जिले में तीन अलग अलग टीमें समय समय पर बसों को चेक कर रही हैं।-ब्रह्मप्रकाश, मुख्य निरीक्षक, रोडवेज डिपो, नारनौल
बॉक्स:
(माह) (जुर्माना साल 2024) (यात्री बगैर टिकट) (2025) (यात्री) (2026) (यात्री)

जनवरी 71,050 195 67,300 153 91,200 231

फरवरी 83,900 188 69,400 161 1,07,500 260

मार्च 82,970 233 69,450 131 85,700 218

अप्रैल 68,200 162 65,170 156 1,08,400 274

मई 86,000 201 34,200 101 94,100 220

जून 90,600 205 84,750 213 97,150 234

जुलाई 82,700 186 83,950 201 1,14,200 259

अगस्त 78,800 166 1,01,500 255 (6,98,250) (1,596)

सितंबर 80,530 172 83,300 215

अक्टूबर 74,550 174 86,050 216

नवंबर 51,970 120 67,350 178

दिसंबर 59,900 135 91,670 248

(कुल) (9,11,170) (2,137) (9,04,090) (2,228)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed