फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Travel and lodging arrangements for the students will be free

Mahendragarh-Narnaul News: परीक्षार्थियों के आवागमन-ठहरने की व्यवस्था मुफ्त रहेगी

Thu, 24 Jul 2025 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 24 Jul 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Travel and lodging arrangements for the students will be free
फोटो 4परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते डीसी डॉ विवेक भारती।स्रोत प्रशासन
नारनौल। उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने वीरवार को 26 और 27 जुलाई को होने वाली सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) की तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने परीक्षा केंद्रों और पार्किंग का निरीक्षण किया। कहा कि परीक्षार्थियों के आने-जाने और ठहरने की व्यवस्था मुफ्त रहेगी। उपायुक्त ने कहा कि अन्य जिलों से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए परिवहन, स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं। अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

डॉ. भारती ने नारनौल की नई अनाज मंडी में स्थापित अस्थायी बस स्टैंड का भी दौरा किया। एचपीएस स्कूल, सीनियर सेकेंडरी स्कूल और बाबा खेतानाथ पॉलीटेक्निक में बने केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सभी स्थानों पर जैमर और सीसीटीवी कैमरों का संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम रमित यादव और रोडवेज के जीएम मनोज शर्मा भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed