फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Transportation...Only one direct bus from Mahendragarh to Delhi

Mahendragarh-Narnaul News: परिवहन...महेंद्रगढ़ से दिल्ली के लिए सिर्फ एक सीधी बस

Sat, 01 Nov 2025 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 01 Nov 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Transportation...Only one direct bus from Mahendragarh to Delhi
फोटो संख्या:52- महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर खड़ी रोडवेज बस--संवाद
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से दिल्ली के लिए सिर्फ एक सीधी बस होने के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली जाने के लिए यात्रियों को रेवाड़ी और गुरुग्राम डिपो का सहारा लेना पड़ रहा है। जिले के यात्रियों ने दिल्ली के लिए बसों की संख्या बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ से दिल्ली के लिए सिर्फ एक बस सुबह रवाना होती है। बस स्टैंड से गुरुग्राम के लिए चार बस सेवाएं हैं जो रेवाड़ी व अन्य छोटे बड़े बस स्टॉपों पर रुकती हुई जाती हैं। इसके कारण लोगों को दिल्ली तक पहुंचने में करीब पांच से छह घंटे का समय लग रहा है। महेंद्रगढ़ से प्रतिदिन दिल्ली के लिए 200 से अधिक यात्री आवागमन करते हैं।
विज्ञापन

सुबह के समय अगर महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से 5:30 बजे चलने वाली बस छूट जाए तो लोगों को गुरुग्राम से दिल्ली के लिए बसों का सहारा लेना पड़ रहा है। महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से सुबह 5.50 बजे महेंद्रगढ़ से गुरुग्राम व फरीदाबाद, सुबह 6:48 बजे महेंद्रगढ़ से गुरुग्राम, सुबह 7:17 बजे महेंद्रगढ़ से गुरूग्राम, 8:29 महेंद्रगढ़ से गुरुग्राम जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से प्रतिदिन 3 से 5 हजार यात्री सफर करते हैं। सामाजिक संगठन महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से दिन के समय दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू करवाने की कई बार मांग उठा चुके हैं।

-
वर्जन
दिल्ली के लिए महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से सुबह के समय एक बस है। रोडवेज महाप्रबंधक से दिल्ली के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने के लिए विचार किया गया था। आदेश मिलते ही नई बस शुरू की जाएगी। यात्रियों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी।- हरिकिशन, इंचार्ज, बस स्टैंड महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed