फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Trainers honored for outstanding service

Mahendragarh-Narnaul News: प्रशिक्षकों को उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया

Thu, 14 Aug 2025 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 14 Aug 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Trainers honored for outstanding service
फोटो नंबर-17कार्यक्रम के दौरान ​शिक्षकों का सम्मान करते प्रगतिशील ​शिक्षक ट्रस्ट के अध्यक्ष
नारनौल। प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ में कुशल बिजनेस चैलेंज (केबीसी ) प्रशिक्षण कार्यक्रम से जुड़े प्रशिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया।
विज्ञापन

ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि केबीसी प्रशिक्षण दे रहे प्रशिक्षकों को उत्कृष्ट सेवाओं और समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। डायट प्रभारी रमेश टांक ने बताया कि स्कूली विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति के अनुसार विद्यार्थियों को व्यावसायिक प्रशिक्षण के लिए अध्यापकों को ट्रेनिंग देने के लिए शिविर चल रहे है।
विज्ञापन

प्राचार्य सुनील दत्त के निर्देशन में चल रहे प्रशिक्षण शिविरों में जिले के प्रत्येक स्कूल से दो अध्यापकों को व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस अवसर पर डायट महेंद्रगढ़ की ट्रेनिंग विंग के प्रभारी डॉ. ईश्वर चंद्र शर्मा ने कहा कि सम्मान और सराहना न केवल मनोबल बढ़ाने का काम करती है अपितु उत्पादकता भी बढ़ाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. संजय शर्मा एवं प्रवक्ता विजय भार्गव ने बताया कि दो दिन से चल रहे व्यावसायिक पाठ्यक्रमों प्रशिक्षण में उत्कृष्ट सेवा और समर्पण के लिए प्रशिक्षक गरिमा चौधरी, प्रशिक्षक सोनू, कशिश कुमार, डीआरयू विंग प्रभारी नरेश गुप्ता, विषय विशेषज्ञ राकेश कुमार, वीरेंद्र कुमार, अरुण कुमार एवं अन्य प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया।



राकेश कुमार प्रवक्ता ने कहा कि प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट द्वारा प्रशिक्षकों का सम्मान सकारात्मक कार्य वातावरण निर्माण करने में मदद तो करता ही है साथ में एक सकारात्मक संदेश भी प्रदान करने का काम करता है । अध्यक्ष डॉ. संजय शर्मा ने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों को व्यवसायिक कौशल प्रदान करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed