फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Train starts for Gorakhpur for Diwali and Chhath Puja

Mahendragarh-Narnaul News: दिवाली व छठ पूजा को लेकर गोरखपुर के लिए ट्रेन शुरू

Sat, 18 Oct 2025 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 18 Oct 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Train starts for Gorakhpur for Diwali and Chhath Puja
महेंद्रगढ़। दिवाली व छठ पूजा को लेकर जोधपुर से गोरखपुर के लिए नई स्पेशल ट्रेन का संचालन दोबारा शुरू किया गया है। इस गाड़ी का महेंद्रगढ़ स्टेशन पर भी ठहराव होगा। यह गाडी 25 दिसंबर तक प्रत्येक वीरवार को गाड़ी संख्या 04829 जोधपुर से गोरखपुर जाएगी। वहीं गाड़ी संख्या 04830 25 दिसंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को गोरखपुर से जोधपुर के लिए चलेगी।
विज्ञापन

यह गाड़ी आगामी तीन माह में नौ बार गोरखपुर तक 18 ट्रिप के अनुसार आवागमन करेगी।















यह गाड़ी प्रत्येक वीरवार को जोधपुर से 4:15 बजे रवाना होकर, 9:35 बजे रतनगढ़, रात 12:30 बजे लौहारू, रात 1:07 बजे महेंद्रगढ़, रात 2:50 बजे रेवाडी, सुबह 4:45 बजे दिल्ली होते हुए अगले दिन शुक्रवार की सुबह 8.50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वहीं शुक्रवार की रात 11: 25 बजे गोरखपुर से रवाना होकर वाया अयोध्या, लखनऊ, दिल्ली, रेवाड़ी, शाम को 5:15 बजे महेंद्रगढ़, लौहारू, सादलपुर, चुरु, रतनगढ़, सुजानगढ से होते हुए रात 2:30 बजे जोधपुर पहुंचेगी। अक्टूबर माह में 23 अक्तूबर को गोरखपुर जाएगीं, नवंबर माह में 6, 13, 20, 27 व दिसंबर माह में 4, 11, 18, 25 को गोरखपुर के लिए जाएगी। दैनिक यात्रियों ने रेलवे विभाग से इस ट्रेन को प्रतिदिन संचालन शुरू करने व सतनाली, कनीना व डहीना स्टेशन पर ठहराव करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed