फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   train, ingene, fail, another, trains, schedule, efcted

ट्रेन के इंजन में आई खराबी, बिगाड़ा कई गाड़ियों का शेड्यूल

Mon, 02 Jan 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 02 Jan 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
train, ingene, fail, another, trains, schedule, efcted
ट्रेन का इंजन फेल
बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट गाड़ी संख्या 12458 के इंजन सोहांसरा-सतनाली के बीच खराब हो गया जिस कारण इस रूट पर चलने वाली अनेक गाड़ियों का शेड्यूल बिगड़ गया। इंजन खराब होने के कारण गाड़ियां 6 घंटे देरी से स्टेशन पर पहुंची। गाड़िया देरी से पहुंचने के कारण सतनाली एवं महेंद्रगढ़ के यात्रियों को कड़कड़ती ठंड और कोहरे में 6 घंटे गाड़ियों का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह को सोहांसरा-सतनाली के बीच इस गाड़ी के इंजन में आई खराबी से यह गाड़ी तो अपने गंतव्य पर पहुंचते-पहुंचते करीब साढ़े 6 घंटे लेट पहुंची वहीं रूट से गुजरने वाली एक सुपरफास्ट सहित कुल सात गाड़ियां करीब 40 मिनट से 6 घंटे लेट हो गई। सतनाली स्टेशन अधीक्षक एसएस वर्मा ने बताया कि घने कोहरे के चलते करीब सवा घंटा देरी से चल रही गाड़ी संख्या 12458 बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट के इंजन में सोहांसरा स्टेशन ने निकलते ही तकनिकी खराबी आ गई जिससे सादुलपुर-रेवाड़ी सैक्शन पर यातायात अवरूद्ध हो गया। इसके बाद सादुलपुर से आ रही सवारी गाड़ी संख्या 54012 के इंजन की मदद से 12458 को लूप लाईन पर लेकर यातायात बहाल किया गया। इस कारण गाड़ी संख्या 54012 सादुलपुर-तिलकब्रिज पैसेन्जर सतनाली में अपने निर्धारित समय 3:52 के स्थान पर करीब 4 घंटे की देरी से सुबह 8:06 बजे पहुंची, गाड़ी संख्या 54789 रेवाड़ी-बीकानेर पैसेंजर को सतनाली में लगभग घंटेभर खड़ी रही और सतनाली से अपने निर्धारित समय 6:29 के स्थान पर 8:06 बजे रवाना हुई, गाड़ी संख्या 74848 हिसा-रेवाड़ी डीएमयू सतनाली में प्रात: 5:16 के स्थान पर करीब 4 घंटे की देरी से सुबह 9:07 बजे पहुंची, गाड़ी संख्या 74845 रेवाड़ी-हिसार डीएमयू सतनाली स्टेशन पर 9:02 बजे के स्थान पर 4 घंटे 25 मिनट की देरी से 13:26 बजे पहुंची, गाड़ी संख्या 54810 जोधपुर-रेवाड़ी सतनाली स्टेशन पर अपने निर्धारित समय 12:31 के स्थान पर 12:50 बजे पहुंची और 13:29 बजे रवाना हुई वहीं दिल्ली सरायरोहिल्ला-भगत की कोठी गाड़ी संख्या 22421 दिल्ली सराय से अपने निर्धारित समय सुबह 7:05 के स्थान पर 6 घंटे 20 मिनट की देरी से दोपहर 13:25 बजे रवाना हुई जो सतनाली में अपने निर्धारित समय सुबह 9.50 बजे के स्थान पर करीब साढ़े 6 घंटे देरी से जबकि गाड़ी संख्या 74846 हिसार-रेवाड़ी डीएमयू भी सतनाली में अपने निर्धारित समय सांय 17:07 के स्थान पर करीब ढ़ाई घंटे की देार से पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। दूसरी ओर बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट गाड़ी संख्या 12458 को दूसरा इंजन मंगवाकर सोहांसरा से सुबह 8:57 बजे रवाना किया गया। यह गाड़ी दिल्ली सरायरोहिल्ला सुबह 6:35 की बजाए 6 घंटा 35 मिनट की देरी से दोपहर 12:45 बजे पहुंची। इस प्रकार एक गाड़ी के इंजन में आई खराबी से कई गाडिय़ों के समय में हुए फेरबदल से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed