फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Tragic accident in Mahendragarh: Truck hits a canter parked on roadside on NH152D from behind, 2 died on spot

महेंद्रगढ़ में हादसा: NH 152D पर सड़क किनारे खड़े कैंटर को पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर, दो लोगों की मौके पर मौत

Fri, 28 Mar 2025 12:59 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 28 Mar 2025 12:59 PM IST
सार

हादसा नारनौल से दादरी की ओर जा रहे मार्ग पर हुआ, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
Tragic accident in Mahendragarh: Truck hits a canter parked on roadside on NH152D from behind, 2 died on spot
मौके की तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

महेंद्रगढ़ में नेशनल हाईवे 152डी पर दौंगड़ा अहीर टोल के पास चितलांग गांव के नजदीक एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे हुआ, जब सड़क किनारे खड़े कैंटर को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।

विज्ञापन


टक्कर इतनी भीषण थी कि कैंटर में सवार दोनों व्यक्ति ट्रक के टायरों के नीचे दब गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्रेन की मदद से शवों को बाहर निकाला और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जबकि मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है और फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। यह हादसा नारनौल से दादरी की ओर जा रहे मार्ग पर हुआ, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
चौकी इंचार्ज प्रीतम सिंह ने बताया कि सड़क किनारे एक खाली ट्रक (पंजाब नंबर) खड़ा था, तभी पीछे से राजस्थान नंबर के कंक्रीट से भरे ट्रक ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और अन्य प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने क्रेन की मदद से शवों को बाहर निकाला और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है, और पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed