फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   trafic, light, fail, driver, main, market, city, chouck

ट्रैफिक लाइटें हुईं फेल, हादसे का अंदेशा

Mon, 02 Jan 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 02 Jan 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
trafic, light, fail, driver, main, market, city, chouck
ट्रैफकि लाइटें हुईं फेल
 इस समय जिले में जबरदस्त कोहरा पड़ रहा है। रविवार शाम से सोमवार दोपहर तक कोहरे की चादर पूरे जिले में छाई रही जिसके दृश्यता बहुत कम होती जा रही है। वाहन चालकों को भी भारी परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। वहीं हादसा होने की संभावना भी बनी हुई है, जबरदस्त कोहरे के बीच जिले की ट्रैफिक लाइट व्यवस्था बेलगाम होती जा रही है। जिससे हादसों का डर ज्यादा बना हुआ है।
विज्ञापन

जिले में यातायात सुचारु रूप से चलाने के लिए कई जगह ट्रैफिक लाइटें तो लगाई गई हैं लेकिन ये लाइटें अब महज शो-पीस बनकर ही रह गई हैं, इन लाइटों की ओर नगर परिषद भी ध्यान नहीं दे रही है। जिसके कारण यातायात व्यवस्था बुरी तरह चरमराई  हुई है। बिना ट्रैफिक लाइटों के यातायात पुलिस भी ट्रैफिक को कंट्रोल करने में असमर्थ महसूस कर रही है। इस समय कोहरे के मौसम में लाइटें ठीक नहीं होने के कारण रात व सुबह के समय हादसे होने का डर ज्यादा बन गया है।  
विज्ञापन

यहां लगी हैं ट्रैफिक लाइटें
जिला में मुख्य रूप से महावीर चौक नारनौल, रेजांगला चौक नारनौल, राव तुलाराम चौक  महेंद्रगढ़ व माजरा चुंगी महेंद्रगढ़ पर लगी हुई हैं।
नौ माह भी नहीं चल पाई नई ट्रैफिक लाइट
नारनौल  के मुख्य चौराहे महावीर चौक पर लगी ट्रैफिक लाइट नौ माह भी नहीं चल पाई है। मई 2016 में यहां पर पुरानी बिजली से चलने वाली ट्रैफिक लाइटों को हटाकर सौर ऊर्जा से चलने वाली ट्रैफिक लाइटें लगाई गई थी। नप ने हिसार की एक कंपनी से एक साल तक का इन ट्रैफिक लाइटों के रखरखाव करने के लिए करार किया था। इस ट्रैफिक लाइट को लगाने में नौ लाख रुपये का खर्चा आया था। इन लाइटों के लगने से ऐसा लगा था कि शायद अब रोज-रोज के ट्रैफिक लाइट खराब होने के झंझट से छुटकारा मिल जाएगा लेकिन हुआ इसके विपरीत। लगने के करीब एक माह बाद ही ये लाइटें खराब हो गई थी। जिसके बाद से ये कई बार खराब हुई तथा कई बार इनको ठीक भी कराया गया फिर भी करीब 15 दिन से ये दोबारा खराब पड़ी हैं। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ही दिन चली रेजांगला चौक की लाइटें
नारनौल शहर में ही सबसे व्यस्ततम चौक रेजांगला चौक पर भी नगर परिषद ने करीब चार साल पूर्व 2012 में ट्रैफिक लाइटें लगाई थी। मगर ये ट्रैफिक लाइटें बहुत ही कम दिन चली। ये लाइटें एक बार ही खराब हुई। खराब होने के बाद इनके सुधार की ओर नप ने कभी भी ध्यान नहीं दिया।
-महेंद्रगढ़ में दो जगह लगी हैं लाइटें, कई दिनों से खराब
महेंद्रगढ़ में राव तुलाराम चौक व माजरा चुंगी के पास ट्रैफिक लाइटें लगी हुई हैं वो भी कई दिनों से खराब पड़ी हैं। राव तुलाराम चौक  महेंद्रगढ़ शहर का मुख्य चौक है। जहां पर दिन रात वाहनों का आवागमन लगा  रहता है लेकिन यहां पर भी कई दिनों से ट्रैफिक लाइटें खराब पड़ी हैं।
मैं कई बार महावीर चौक की ओर से जाता हूं। ट्रैफिक लाइट खराब होने की वजह से वहां से निकलने में भी डर लगता है। ट्रैफिक ज्यादा है लेकिन कंट्रोल नहीं। -तरुण शर्मा
रेजांगला चौक पर लगी लाइटें खराब होने से यहां ट्रैफिक व्यवस्था पटरी से उतर गई है। इससे उस ओर आने-जाने में बड़ी परेशानी होती है। -प्रदीप कुमार
शहर में नई ट्रैफिक लाइट लगी तो  ऐसा लगा कि अब ट्रैफिक व्यवस्था काबू में रहेगी, मगर यहां व्यवस्था ज्यादा  खराब हो गई है।-मुरली
शहर में तीन-चार जगह ट्रैफिक लाइट होनी चाहिए मगर यहां जो है वह भी खराब पड़ी है। ऐसे में ट्रैफिक व्यवस्था राम भरोसे है। -देवीलाल
ट्रैफिक लाइटों को जल्द ठीक किया जाएगा। जिस कंपनी से महावीर चौक पर लाइटें लगवाई गई हैं, उससे एक साल का करार है।  इसलिए ये लाइटें अभी वह कंपनी ही ठीक करेगी। -सोमवीर सिंह, लाइट इंस्पेक्टर, नारनौल

शहर में पुरानी ट्रैफिक लाइटों को ठीक करने के लिए प्रस्ताव पास कर भेजा हुआ है, जल्द ही इनको ठीक करा दिया जाएगा। इसके  अलावा सतनाली चौक पर नई ट्रैफिक लाइट लगाई जाएगी। -रीना बंटी, चेयरमैन, नगर  पालिका, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed