फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Traffic police cut challans of 65 vehicles

ट्रैफिक पुलिस ने 65 वाहनों के काटे चालान

Sat, 11 Dec 2021 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Traffic police cut challans of 65 vehicles
वाहनों का चालान करते ट्रैफिक एसएचओ सत्यनारायण शर्मा। संवाद - फोटो : Narnol
ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार को जिले में यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान किए। जिसमें बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन व बिना दस्तावेज वाली गाड़ियों के चालान किए गए। साथ ही सड़क के किनारे वाहन खड़े करने वालों के भी चालान किए गए। इसके अलावा यातायात पुलिस द्वारा जिन लोगों ने मास्क नहीं पहना था उन्हें भी मास्क पहनने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी निरीक्षक सत्यनारायण ने बताया कि पुलिस का चालान करना मकसद नहीं है, बल्कि वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। क्योंकि अधिकतर देखा गया है कि अधिक दुर्घटनाएं बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट और वाहन चलाते समय फोन का प्रयोग करने से हो रही हैं। इस पर यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को जागरूक किया और कानून का उल्लंघन करने वालों के चालान भी किए गए। पुलिस ने ठंड में कोहरे और धुंध को लेकर भी वाहन चालकों को जागरूक किया गया। इसके अलावा पुलिस ने लोगों को मास्क पहनने के लिए भी जागरूक किया। इस मौके पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के 65 वाहनों के चालान काटे गए।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस द्वारा सख्ती बरती जा रही है। पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती बरतते हुए शनिवार को महेंद्रगढ़ जिले में 65 वाहनों के चालान किए गए। ट्रैफिक पुलिस की टीम ने बिना ड्राइविंग लाइसेंस, गलत पार्किंग, हेलमेट ना पहनने वालों, सीट बेल्ट ना लगाने वालों, बिना नंबर प्लेट वालों और वाहन चलाते समय फोन पर बात करने वालों व अन्य अधूरे दस्तावेज वालों के चालान काटे। यातायात पुलिस एसएचओ ने कहा कि नियम सभी के लिए एक बराबर है। इसकी उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed