फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Traders troubled by problem of dirt and destitute cattle in vegetable market

Mahendragarh-Narnaul News: सब्जी मंडी में गंदगी व बेसहारा गोवंशों की समस्या से परेशान व्यापारी

Fri, 07 Jun 2024 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 07 Jun 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Traders troubled by problem of dirt and destitute cattle in vegetable market
फोटो संख्या:51- सब्जी मंडी महेंद्रगढ़ में बैठे बेसहारा गोवंश--स्रोत--संवाद
महेंद्रगढ़। शहर की सब्जी मंडी के व्यापारी व दुकानदार इन दिनों गंदगी एवं बेसहारा गोवंश से परेशान हैं। नियमित रूप से सफाई नहीं होने के कारण लगे कूड़े के ढेरों में दिनभर बेसहारा गोवंश मंडी में गंदगी फैला रहे हैं। साथ ही सांडों की आपसी झड़प के कारण कई बार दुकानदार भी घायल हो चुके हैं। साथ ही आए दिन इनकी लड़ाई में सब्जी व्यापारियों एवं दुकानदारों व फड़ी संचालकों के वाहन भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं।
विज्ञापन

बेसहारा गोवंश के भय के साए में सब्जी बेचने को मजबूर हो रहे हैं। व्यापारियों व दुकानदारों का कहना है कि नियमित रूप से सफाई के बाद उठान नहीं होने से कचरे के ढेर लग जाते हैं। इन ढेरों के कारण सब्जी मंडी में बेसहारा गोवंशों का जमावड़ा लगा रहता है। अनेक बार तो गोवंश सड़क के बीचोबीच लड़ने से भय का माहौल हो जाता है। इसके अलावा गाेवंश सड़क के बीचों बीच बैठ जाते हैं जो दिनभर सब्जियों में मुंह मारते हैं। हिंसक झड़प के दौरान यह रेहड़ियों, फड़ियों तथा दुकानों में घुस जाते है जिसके कारण सब्जी बिखरने के साथ-साथ आर्थिक नुकसान हो जाता है। सब्जी मंडी के व्यापारी खराब सब्जियों को मंडी एक ओर डाल देते है। मार्केट कमेटी के कर्मचारी सफाई तो कर देते हैं लेकिन कूड़े का उठान नहीं होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

10 दिनों तक उठान नहीं होने के कारण कूड़े के ढेर लग जाते हैं। बेसहारा गोवंश कूड़े में मुंह मारकर इसे पूरी मंडी में फैला रहे हैं। गंदगी के कारण व्यापारियों से लेकर आमजन परेशान है। मंडी के दोनों ओर गेट लगाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकेश सैनी, दुकानदार
अधिक कूड़ा होने के कारण बेसहारा गोवंश आपस में लड़ते-लड़ते सब्जी की दुकानों में घुस जाते है और सब्जियों को खराब कर देते है। भय के साये में रहकर मजबूरी में सब्जी बेची पड़ रही है। दिनभर इनका जमावड़ा परेशानी बढ़ा रहा है।
सीताराम सैनी, दुकानदार
सब्जी मंडी में बेसहारा गोवंश कूड़े में मुंह मारते रहते है। प्रशासन को चाहिए कि इन बेसहारा गोवंशों को गोशाला में छोड़ दिया तो किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सकता है। आए दिन इनकी हिंसक झड़प में लोग भी चोटिल हो रहे हैं।
बिल्लू सैनी, दुकानदार
बेसहारा गोवंशों को पकड़ने के लिए अभी तक नपा द्वारा कोई भी अभियान शुरू नहीं किया गया है और न ही योजना बनाई गई है। इनकी संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है जो चिंता का विषय है।
बिंदीलाल, दुकानदार
गोशालाओं से बातचीत कर बेसहारा गोवंशों को गोशालाओं में पहुंचाने का काम किया जाएगा। बजट आने के बाद बेसहारा गोवंशों के लिए नंदीशाला भी खोली जाएगी ताकि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो। नंदीशालाओं के लिए प्रस्ताव भेजा हुआ है, स्वीकृति मिलते ही काम शुरू किया जाएगा।

रमेश सैनी, चेयरमैन नगरपालिका

फोटो संख्या:51- सब्जी मंडी महेंद्रगढ़ में बैठे बेसहारा गोवंश--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:51- सब्जी मंडी महेंद्रगढ़ में बैठे बेसहारा गोवंश--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:51- सब्जी मंडी महेंद्रगढ़ में बैठे बेसहारा गोवंश--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:51- सब्जी मंडी महेंद्रगढ़ में बैठे बेसहारा गोवंश--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:51- सब्जी मंडी महेंद्रगढ़ में बैठे बेसहारा गोवंश--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:51- सब्जी मंडी महेंद्रगढ़ में बैठे बेसहारा गोवंश--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:51- सब्जी मंडी महेंद्रगढ़ में बैठे बेसहारा गोवंश--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:51- सब्जी मंडी महेंद्रगढ़ में बैठे बेसहारा गोवंश--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:51- सब्जी मंडी महेंद्रगढ़ में बैठे बेसहारा गोवंश--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:51- सब्जी मंडी महेंद्रगढ़ में बैठे बेसहारा गोवंश--स्रोत--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed