{"_id":"68c705bb300714f5c205061e","slug":"traders-expect-paint-business-to-grow-in-two-weeks-narnol-news-c-203-1-sroh1011-120143-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: व्यापारियों को दो सप्ताह में पेंट कारोबार बढ़ने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: व्यापारियों को दो सप्ताह में पेंट कारोबार बढ़ने की उम्मीद
विज्ञापन
फोटो संख्या:81- ईश्वर चंद--संवाद
महेंद्रगढ़। आने वाले त्योहारों और शादियों में घरों की सजावट को लेकर बाजार में रंग और पेंट के व्यापारियों ने मांग को देखते हुए स्टॉक भरना शुरू कर दिया है।
व्यापारियों ने कहा कि हाल ही में हुई अत्यधिक बारिश के कारण शहर और आसपास के क्षेत्रों में अनेक घरों की दीवारों से रंग उड़ गया है। इससे आने वाले दिनों में रंग-पेंट के काम में तेजी आने की संभावना है। नवरात्र के बाद त्योहारी सीजन पर रंग, पेंट का कारोबार बढ़ने की अधिक संभावना है। अब फिलहाल कुछ लोग ही रंग पेंट खरीदने के लिए पहुंच रहे है।
बारिश खत्म होते ही वे अपने घरों में फिर से रंग-रोगन कराना चाहते हैं। इससे रंग, पेंट, पुट्टी, ब्रश और संबंधित सामानों की मांग में तेजी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। व्यापारी भी इस संभावित मांग को देखते हुए पहले ही पर्याप्त मात्रा में माल मंगवा रहे हैं, ताकि समय पर ग्राहकों को सामान उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
इस बार ग्राहकों की पसंद के अनुसार रंगों और पेंट की वेराइटी का स्टॉक तैयार किया जा रहा है। दामों को लेकर भी ग्राहकों को संतुष्ट करने का प्रयास रहेगा। त्योहारी सीजन के आगमन के साथ ही रंग-पेंट के काम में और तेजी आएगी।-ईश्वरचंद दुकानदार,
-- -- -- -- -- --
बारिश के कारण नमी और सीलन से दीवारों को नुकसान हुआ है। ऐसे में लोग घरों की मरम्मत और पुताई पर ध्यान दे रहे हैं। यदि मौसम साफ रहा तो आने वाले दो सप्ताह में रंग-पेंट के कारोबार बढ़ने की उम्मीद है।
-- -राधेश्याम दुकानदार